चुनाव

Lok Sabha Election 2024: मणिपुर के इन 11 मतदान केंद्रों पर 22 अप्रैल को दोबारा होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने दिया आदेश, कांग्रेस ने लगाए थे ये आरोप

Lok Sabha Election 2024 Repolling: चुनाव आयोग ने इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराने का फैसला लिया है. यहां पर 22 अप्रैल को फिर से मतदान होंगे. दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान मणिपुर के कुछ बूथों पर तोड़फोड़, आगजनी और EVM मशीन तोड़ने की घटना सामने आई थी. इसी के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार यानी 20 अप्रैल को फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया है.

मालूम हो कि मणिपुर की दोनों लोकसभा सीट- इनर और आउटर मणिपुर सीट के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे. इन दोनों केंद्रों पर 72 प्रतिशत मतदान हुआ था. बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में बूथ केंद्र पर गोलीबारी भी हुई थी जिसमें 3 लोग घायल हो गए थे. तो मतदान के दौरान ही कई केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग से लेकर ईवीएम तोड़ने और आगजनी की घटना भी हुई थी. फिलहाल पुलिस अभी तक इस घटना के पीछे किसका हाथ है, इसका पता नहीं लगा सकी है. तो दूसरी ओर चुनाव आयोग ने इन घटनाओं को देखते हुए 19 तारीख को पड़े वोट को अमान्य घोषित करते हुए 11 मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें-अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट

कांग्रेस ने उठाई थी फिर से मतदान कराने की मांग

बता दें कि मणिपुर के मतदान केद्रो पर हुई इस घटना के बाद कांग्रेस ने चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था और प्रदेश के 47 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की मांग उठाई थी. कांग्रेस ने इनर मणिपुर के 36 और आउटर मणिपुर के 11 बूथों पर फिर से चुनाव कराने की मांग चुनाव आयोग से की थी. हालांकि कांग्रेस की मांग उठाने से पहले ही इन घटनाओं को देखते हुए प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 6 मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा था.

इन मतदान केंद्रों पर होगा फिर से चुनाव

चुनाव आयोग ने मणिपुर इनर लोकसभा सीटों के 11 बूथों पर फिर से चुनाव कराने का फैसला किया है. इसके तहत खुरई, ​​​​साजेब, लेइकाई बामन कंपू (नॉर्थ-ए), थोंगम, बामन कंपू (नॉर्थ-बी), बामन कंपू (साउथ-ईस्ट), बामन कंपू (साउथ-वेस्ट), खोंगमान जोन-V(ए), इरोइशेम्बा, इरोइशेम्बा ममांग लेइकाई, इरोइशेम्बा मयाई लेइकाई और खैदेम माखा के बूथ में 22 अप्रैल यानी कल फिर से मतदान होगा.

इस बार मणिपुर में भाजपा और NPP-NPF से है गठबंधन

बता दें कि इस बार मणिपुर में भाजपा प्रदेश की नेशनल पीपुल्स पार्टी और नगा पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी है. हालांकि भाजपा ने अपना उम्मीदवार केवल इनर मणिपुर में ही उतारा है. तो वहीं आउटर मणिपुर में नगा पीपुल्स फ्रंट को भाजपा सपोर्ट कर रही है. गौरतलब है कि मणिपुर में भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…

39 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की दिखी बॉन्डिंग, गले मिलकर किया अभिवादन

बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…

46 minutes ago

गोरखपुर रोड शो के नाम पर वायरल हो रहा Akhilesh Yadav का वीडियो, जानें सच

गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…

1 hour ago

सिर्फ एक कार्ड के सहारे कैसे तय होगी उम्र? हाई कोर्ट के इस फैसले से पलट गया पूरा मामला

Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…

1 hour ago