राजस्थान में हादसे में 12 लोगों की मौत
Rajasthan Accident: राजस्थान में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दो बड़े सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया. इन दुर्घटनाओं में कुल 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 21 लोग घायल हैं.
पहला हादसा कोटा-उदयपुर हाईवे पर हुआ, जहां एक क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में बच्चे भी शामिल थे.
यह घटना नाता थाना इलाके के शंभूपुरा गांव के पास आधी रात के आसपास हुई. परिवार के ये लोग खाटू श्यामजी के दर्शन कर वापस महाराष्ट्र लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और क्रूजर सीधे हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी.
खाटूश्याम जी के दर्शन कर महाराष्ट्र वापस लौटते समय श्रद्धालुओं की कार खडे ट्रक से टकराई. नौ लोगों की मौत, आठ लोग घायल. हादसा कोटा के शंभूपुरा के पास हुआ. मृतक और घायल सभी महाराष्ट्र के धुले जिले के रहने वाले हैं. https://t.co/GH3waS5m4b
— Balmukund Joshi (@balmukundjoshi) November 22, 2026
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 16 लोग सवार थे. इनमें से बच्चों समेत 9 लोगों ने मौके पर या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि हादसा शंभूपुरा के पास आधी रात को हुआ. पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं और वो खाटू श्यामजी का दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे. उनके मुताबिक, मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताओं के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है.
ये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ
उसी रात राजस्थान के जोधपुर में भी एक और दुर्घटना हुई. यहां एक कार और ट्रैवल टेम्पो के बीच भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल अधीक्षक के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग एक ही परिवार के हैं. ये लोग गुजरात से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे.
-भारत एक्सप्रेस
Sehore Murder News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भाऊखेड़ी गांव में देर रात गोलीबारी…
महाराष्ट्र में FDA ने 20 और 21 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर 3.52 करोड़ रुपये…
Mirzapur Murder: मिर्जापुर के विरशाहपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते 33 वर्षीय अतुल दुबे…
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर बाजवा गांव में शनिवार रात शादी की घुड़चढ़ी…
Bihar Road Accident: बिहार के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो…
Bihar Politics: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद वैशाली में राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा…