राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर गुरुवार को बड़ा अपडेट सामने आया है. स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश की 309 नगर निकायों में निकाय प्रमुखों के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कर ली. इसके साथ ही अलग-अलग नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं में किस वर्ग के लिए अध्यक्ष या मेयर का पद आरक्षित रहेगा, इसकी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है.
आरक्षण के तहत प्रदेश में 50 पद अनुसूचित जाति (एससी), 11 पद अनुसूचित जनजाति (एसटी), 60 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए रखा गया हैं. वहीं 188 पद अनारक्षित रहेगा. यानी बड़ी संख्या में निकाय प्रमुख के पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकेंगे.
राज्य के चार प्रमुख नगर निगमों (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर) में मेयर का पद अनारक्षित रखा गया है. दूसरी ओर अलवर, अजमेर-भीलवाड़ा और भरतपुर-पाली नगर निगमों में महापौर का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है.
कोटा नगर निगम में मेयर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है. ऐसे में इन निकायों में चुनावी समीकरण भी आरक्षण के हिसाब से बदलते नजर आएगा.
डीडवाना-कुचामन जिले के आठ शहरी निकायों के लिए भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है. जिले में तीन नगर परिषद और पांच नगरपालिकाओं में चुनाव प्रस्तावित हैं.
इनमें डीडवाना नगर परिषद का पद ओबीसी ओपन रखा गया है. लाडनूं और नावां नगरपालिका में अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है. वहीं बोरावड़ नगरपालिका एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है.
जिले के आठ निकायों में कुल 2,87,521 मतदाता अपने स्थानीय प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. इनमें 1,47,391 पुरुष, 1,40,124 महिलाएं और छह ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. चुनाव को देखते हुए जिले में 285 वार्ड और 333 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
इन निकायों में मकराना नगर परिषद सबसे बड़ा है. यहां 60 वार्डों के लिए 89 मतदान केंद्र बनाया गया हैं और कुल 85,617 मतदाता पंजीकृत हैं. इसके बाद लाडनूं में 52,388, कुचामन सिटी में 49,040 और डीडवाना में 43,831 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
निर्वाचन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा ने भी चुनावी तैयारियों से जुड़ी जानकारी साझा की है.
ये भी पढ़ें: भोपाल के तालाब में दिखा देशभक्ति का अनूठा रंग, पानी की लहरों के बीच सीएम मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा
-भारत एक्सप्रेस
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…