AK Sharma Tiranga Yatra Ghaziabad: गाजियाबाद के लोनी में गुरुवार को देशभक्ति का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत खन्नानगर मेन रोड से रामफल वाटिका तक एक विशाल तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली गई. खास बात यह रही कि जैसे ही यात्रा शुरू हुई, झमाझम बारिश होने लगी. लेकिन यह बारिश भी लोगों के कदम नहीं रोक सकी. हजारों की संख्या में नागरिक, युवा और स्कूली बच्चे भीगते हुए राष्ट्रध्वज हाथों में थामे यात्रा पूरी होने तक डटे रहे.
इस 3 किलोमीटर लंबी भव्य यात्रा को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मंत्री शर्मा और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी इस यात्रा में शामिल हुए और लोगों का उत्साह बढ़ाया. जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में करीब 10,000 लोग शामिल हुए, जिनमें एन.सी.सी. कैडेट्स और वाद्ययंत्रों के साथ स्कूली बच्चे भी थे. रास्ते में स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया.
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आन, बान, शान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि बरसते पानी की महक और पसीने की सुगंध के बीच लोनी की जनता ने दिखा दिया है कि राष्ट्र का गौरव हमारे लिए सर्वोपरि है.
ये भी पढ़ें: 5,585 से 3 तक कैसे पहुंची राम मंदिर CEO की रेस? ट्रस्ट को सौंपी गई फाइनल लिस्ट
इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सरकार के उत्कृष्ट कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि लोनी में विकास की गति तेज हुई है और आने वाले एक वर्ष में यह एक सुंदर और विकसित शहर बनकर उभरेगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेंद्र जांगिड़, एसडीएम और विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे.
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…