देश

मौलाना की टिप्पणी पर भड़के बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, बोले- ये सिर्फ डिंपल यादव नहीं, नारी गरिमा और भारतीय संस्कृति का अपमान है

सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है. इसी क्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे केवल एक महिला का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी गरिमा का अपमान करार दिया है.

भाजपा विधायक डॉ. सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर करारा हमला बोला.

क्या बोले डॉ. सिंह?

डॉ. सिंह ने कहा, “भारत में नारी निर्बल नहीं, बल्कि शक्ति, संस्कार और सृजन की प्रतीक है. यहां मां के चरण स्पर्श होते हैं, बेटियाँ लक्ष्मी मानी जाती हैं और साड़ी पहनने वाली महिलाएं पूज्य होती हैं. जो लोग इस गरिमा को अपमानित करते हैं, वे न संस्कृति के साधक हैं, न राष्ट्र के.”

उन्होंने तीखे शब्दों में इस विषय पर चुप्पी को ‘छद्म धर्मनिरपेक्षता की ढाल में छिपा कायर मौन’ बताते हुए कहा कि, “जो लोग बर्बर, स्त्री-विरोधी सोच रखने वाले मौलवियों की टिप्पणियों पर चुप्पी साधे बैठे हैं, वे भारत-विरोधी मानसिकता के वाहक हैं. ये चुप्पी सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि अपराध के समकक्ष है. जो साड़ी जैसे भारतीय परिधान और नारी की गरिमा का अपमान बर्दाश्त करते हैं, वे इस राष्ट्र की आत्मा, इसकी सभ्यता और संविधान तीनों के विरोधी हैं.”

कट्टरपंथी मानसिकता को बताया खतरनाक

डॉ. सिंह ने मौलाना साजिद रशीदी की मानसिकता की तुलना उन कट्टरपंथी ताकतों से की जिनकी वजह से अफगानिस्तान, ईरान, यमन और सीरिया में महिलाओं की स्थिति दयनीय हो गई है उन्होंने जोर देकर कहा, “ऐसी सोच को पालने-पोसने वाली संस्थाओं पर प्रतिबंध लगना चाहिए. ये मानसिक रोगी कठोरतम सजा के पात्र हैं. यदि ये कृत्य ईरान में किया गया होता, तो 74 कोड़े मारे जाते, और पाकिस्तान में भी ऐसे बयान पर 10 साल तक की जेल होती.”

दिया ऋग्वेद के ‘देवी सूक्त’ का उद्धरण : डॉ. सिंह ने ऋग्वेद के देवी सूत्र का उद्धरण देते हुए कहा, “अहं राष्ट्री संगमनी वसूनां…” मैं ही राष्ट्र की अधिष्ठात्री हूं. भारत की संस्कृति ने सदा नारी को केवल सहनशीलता नहीं, नेतृत्व और शक्ति का प्रतीक माना है. ऋग्वेद स्वयं कहता है, ‘साम्राज्ञी भव.’” डॉ. सिंह ने कहा कि यह 21वीं सदी का भारत है, कोई बर्बर युग नहीं. यहां नारी के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- प्रसिद्ध अर्थशास्त्री Lord मेघनाद देसाई का हुआ निधन, पीएम मोदी और Elara Capital के चेयरमैन ने दी श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

11 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

33 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

43 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago