देश

दिल्ली-NCR में आज भी जारी रहेगी बारिश, AQI में हुआ सुधार, उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली में जहां मंगलवार को दिनभर बारिश ने गर्मी से राहत दी, वहीं बुधवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी.

लक्ष्मीनगर, पीतमपुरा, रोहिणी और आनंद विहार जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. लगातार हो रही बारिश ने राजधानी के लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर दी है. इस मौसम में जहां गर्मी थोड़ी थमी है, वहीं बाहर निकलने वालों के लिए छाता जरूरी हो गया है.

तापमान और हवा की गुणवत्ता

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. सुबह की शुरुआत में मौसम सुहावना रहा और बारिश की वजह से हवा में ठंडक महसूस हुई.
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है. आज सुबह 6 बजे राजधानी का औसत AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 125 रिकॉर्ड किया गया है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. बारिश के चलते हवा की गुणवत्ता पहले से बेहतर हुई है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है. यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और ज़रूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश

वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, फैज़ाबाद सहित करीब 20 जिलों में आज भारी बारिश की आशंका है और अलर्ट जारी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में हल्की गिरावट, जानें आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट का आज का रेट

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

4 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

30 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

1 hour ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

2 hours ago