Rajgarh Van Accident: राजगढ़/जय व्यास: मध्य प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश अब काल बन गई है. राजगढ़ जिले के पचोर-सारंगपुर रोड स्थित पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया है. यहां एक ईको वैन उफनते झिरी नाले में तिनके की तरह बह गई. कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 3 मासूम बच्चों और 2 महिलाओं समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. सिर्फ दो लोग ही किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा पाए.
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार सभी लोग देवास जिले के सतवास (धांसड़ गांव) के रहने वाले थे. वे अपनी एक काकी (जिन्हें लकवा मार गया था) का इलाज कराने कड़लावद धाम जा रहे थे. झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है और बारिश के कारण पुल के ऊपर से तेज पानी बह रहा था. PWD ने वहां डायवर्जन के बोर्ड भी लगाए थे.
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार ड्राइवर मुकेश सिंह को आगे जाने से रोका भी था. वे 15 मिनट तक रुके भी, लेकिन तभी गाड़ी में बैठे लोगों ने कहा, “आज नहीं पहुंचे तो डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी, चलो-चलो, निकाल लो.” बस इसी एक जिद के चलते ड्राइवर ने गाड़ी पानी में उतार दी और तेज बहाव ने वैन को अपनी चपेट में ले लिया.
देखते ही देखते 11 लोगों से भरी गाड़ी गहरे पानी में समा गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों ने रस्सियां फेंककर ड्राइवर मुकेश और हुकुम सिंह को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी 9 लोग कार समेत डूब गए. SDERF की टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला और काफी मशक्कत के बाद नाले से सभी 9 शव बरामद कर लिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण ने खोला अपने खिलाफ रची गई साजिश का राज
इस खौफनाक हादसे में शंकर सिंह (50), सागरबाई, रीनू (28), मासूम राजवीर (3), जसप्रीत, विशाल चौहान, पूजा (27), रिशिका और आनंद सिंह की मौत हो गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ के कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दे दी है. इस हादसे ने साबित कर दिया है कि बारिश के मौसम में उफनते नदी-नालों को पार करने की एक छोटी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…