Brij Bhushan Sharan Singh News: गोंडा/विशाल सिंह: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उत्तर प्रदेश के गोंडा में मीडिया से खुलकर बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि 12 जनवरी 2023 को उन्होंने जो दावा किया था, आज कोर्ट के फैसले से वही बातें पूरी तरह सच साबित हुई हैं. उन्होंने इस पूरे प्रकरण को एक गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया है.
एक अखाड़े के दबाव में आईं लड़कियां (Brij Bhushan Sharan Singh on court verdict)
बृजभूषण ने सीधे तौर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की महादेव रेसलिंग एकेडमी को हुड्डा ने ही खड़ा किया था और उन्हीं के भारी दबाव में आकर महिला पहलवानों ने झूठे आरोप लगाए. पूर्व सांसद ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान दो महिला पहलवानों ने जज के चेंबर में जो बातें रिकॉर्ड कराईं, उसी के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया.
ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट पर उठाए सवाल (Brij Bhushan conspiracy allegation)
शपथ पत्र और सबूतों की धज्जियां उड़ाते हुए बृजभूषण ने कहा कि बजरंग पूनिया ने ओवरसाइट कमेटी को जो शपथ पत्र सौंपा था, उनके (पहलवानों के) वकील ने खुद उसे और ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट को ‘कूड़ा’ करार दिया. सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि घटना के समय मैं मौके पर मौजूद ही नहीं था.
42 लोगों की साजिश के 4 कारण (Hooda family Brij Bhushan controversy)
- चुनाव की कसक: मैंने दीपेंद्र हुड्डा को हराया था, जिसका उन्हें आज तक मलाल है.
- कुश्ती के नियम बदले: मैंने जूनियर पहलवानों के लिए नेशनल में खेलना और 5 कुश्ती लड़ना अनिवार्य किया, जिससे ‘शॉर्टकट’ वालों को दिक्कत हुई.
- विपक्ष का एकजुट होना: आम आदमी पार्टी, ममता बनर्जी और अशोक गहलोत जैसे नेताओं ने मेरे खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर राजनीति की.
- 42 बड़े नाम और पैसा: इस साजिश में 42 बड़े लोग और उद्योगपति शामिल थे, जिन्होंने मेरे खिलाफ मीडिया में जमकर पैसा बहाया और मुझे अपराधी की तरह पेश किया.
ये भी पढ़ें: चीख भी न सकी मां…बेटे के सामने ही कटी गर्दन, हवा के एक झोंके ने बिछा दी लाश; देखें VIDEO
यूपी चुनाव में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं )Brij Bhushan Singh court judgment)
अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बृजभूषण ने कहा कि “न मैंने किसी का कपड़ा पकड़ा और न फाड़ा.” उन्होंने इस पूरे ड्रामे से खेल जगत को लगे झटके पर चिंता जताई. अंत में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि कांग्रेस की अपनी कोई जमीन नहीं बची है, वह सिर्फ समाजवादी पार्टी (SP) के बैसाखी के सहारे ही खड़ी है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



