देश

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में एक हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी उस समय विवादों में घिर गई, जब कलावड रोड स्थित मशहूर सरज़ा होटल में लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने छापा मार दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शराब परोसी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस पार्टी में राजकोट और मोरबी के कई बड़े बिल्डर, उद्योगपति, कारोबारी और उनके परिवार शामिल थे. पुलिस की कार्रवाई के बाद होटल में हड़कंप मच गया.

50 कपल्स समेत 70-80 लोग थे मौजूद

जानकारी के मुताबिक, डेकोरा ग्रुप के चिराग अरविंदभाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर यह पार्टी आयोजित की गई थी. बताया गया है कि पार्टी का आयोजन डेकोरा ग्रुप के लीडर जमनभाई के बेटे निखिल पटेल ने किया था. इसमें करीब 50 कपल्स समेत 70 से 80 लोग मौजूद थे. होटल की पार्किंग में 50 से ज्यादा लग्जरी कारें खड़ी मिलीं. इनमें डेकोरा ग्रुप की दो वोल्वो कारें भी शामिल थीं. पार्टी में शहर के कई प्रभावशाली कारोबारियों और बिल्डरों के परिवारों की मौजूदगी की चर्चा है.

होटल की लाइट बंद होने पर उठे सवाल

पुलिस की रेड के बाद होटल की लाइट बंद किए जाने का मामला भी सुर्खियों में आ गया. बताया गया कि जैसे ही मीडिया की टीमें होटल पहुंचीं, बाहर की लाइट बंद कर दी गई. करीब दो घंटे तक लाइट बंद रहने को लेकर सवाल उठने लगे. चर्चा इस बात की भी हुई कि जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद होटल की लाइट क्यों बंद रखी गई.

यह भी पढ़ें: Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

33 महिलाएं और 43 पुरुष मेडिकल जांच के लिए भेजे गए

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान होटल से 33 महिलाओं और 43 पुरुषों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. महिलाओं को पुलिस बस और वैन में ले जाया गया. इस दौरान कुछ लोग कैमरे से बचने के लिए टेबल क्लॉथ और रूमाल से अपना चेहरा ढकते नजर आए. पुलिस ने मौके से करीब 25 से 30 शराब की बोतलें जब्त कीं, जिन्हें तीन क्रेट में भरकर थाने ले जाया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस जब पहुंची, तब पार्टी का आधा कार्यक्रम पूरा हो चुका था.

आयोजक और होटल मैनेजर पर होगी कार्रवाई

एसीपी बीजे चौधरी के मुताबिक, चिराग पटेल का जन्मदिन दिवाली के दौरान था, इसलिए पार्टी पहले से आयोजित की गई थी. सभी लोगों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पार्टी आयोजित करने वाले चिराग पटेल के खिलाफ तालुका पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी. होटल मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज होगा.

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पार्टी में शराब का इंतजाम आयोजक ने किया था या होटल प्रबंधन ने. मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने लोगों ने शराब का सेवन किया था.

Swati Pandey

Recent Posts

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

3 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

5 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

15 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

20 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

60 minutes ago