देश

हिमाकत की तो इतिहास और…रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया

दशहरा के मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुजरात के भुज में शस्त्र पूजा की और इस दौरान पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि भारत की सेनाएं जब चाहें, जहां चाहें और जैसे चाहें, पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सेनाओं ने यह साबित कर दिया है कि भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतें कहीं भी छिपी हों, हम उन्हें ढूंढ़कर खत्म करने की क्षमता रखते हैं.

‘कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर जाता है’

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने साफ कहा,

“पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक तक भारत के डिफेंस सिस्टम को भेदने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. उन्होंने चेताया कि अब पाकिस्तान कोई हिमाकत न करे, वरना उसका भूगोल और इतिहास दोनों बदल जाएंगे. सर क्रीक को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है.”

भारत हर समस्या से निपटने को तैयार

उन्होंने (Rajnath Singh) यह भी कहा,

“भारत हर समस्या से निपटने और जीतने की ताकत रखता है. चाहे आतंकवाद हो या सीमा पर कोई चुनौती, भारत चुप बैठने वाला नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने संयम के साथ कार्रवाई की, क्योंकि हमारा उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई था न कि युद्ध छेड़ना.”

‘सर क्रीक के पास मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ा’

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने यह भी बताया,

“आजादी के 78 साल बाद भी सर क्रीक को लेकर विवाद खड़ा किया जाता है. भारत ने कई बार बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान की नीयत साफ नहीं है. हाल ही में पाकिस्तान ने सर क्रीक के पास मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया है, जो उसकी मंशा को दर्शाता है.”

इसेभ भी पढ़ें-Gandhi Jayanti: राहुल-अखिलेश और केजरीवाल समेत विपक्षी नेताओं ने महात्मा गांधी को किया नमन

‘भारत की सेनाएं पहले से ज्यादा सक्षम और तैयार’

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने 1965 की जंग की याद दिलाते हुए कहा कि तब भारत की सेना लाहौर तक पहुंच गई थी. आज 2025 में पाकिस्तान को यह याद रखना चाहिए कि भारत की सेनाएं पहले से कहीं ज्यादा सक्षम और तैयार हैं. सर क्रीक पर कोई भी गलत कदम उठाया गया तो उसका अंजाम बहुत भारी पड़ेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago