देश

देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में जरूरी कदम उठा रही सरकार, सेना को आधुनिक हथियारों से किया गया लैस : राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार देश में सभी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने भारत को वैश्विक ताकत बनाने के लिए हाल के वर्षों में कई जरूरी कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि आर्थिक, रक्षा, शिक्षा, सुशासन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है.

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए कई बदलाव किए हैं. सुरक्षा बलों के इस्तेमाल के लिए अत्याधुनिक हथियार निर्माण पर जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा देश का घरेलू रक्षा उत्पादन हाल में एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है. भारत को उभरती महाशक्ति बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने कारोबारी सुगमता के लिए कर संरचना में बदलाव किया है. पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड कर संग्रह हुआ और विदेशी निवेशक भारत को निवेश के आकर्षक केंद्र के रूप में देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले- गुलामी की मानसिकता से दिलाई मुक्ति

“राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए अहम हैं और यह इन दलों के बिना बरकरार नहीं रह सकता”

वहीं राजनाथ सिंह ने देश में राजनीतिक परिदृश्य को लेकर कहा कि राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए अहम हैं और यह इन दलों के बिना बरकरार नहीं रह सकता. उन्होंने खेद जताया कि भारत में ‘‘कई राजनीतिक दल किसी विचारधारा के आधार पर काम नहीं करते और उनकी राजनीति किसी एक व्यक्ति या एक परिवार या एक जाति के चारों ओर घूमती’’ है. साथ ही ये भी कहा कि ‘‘मुझे लगता है कि विकसित भारत में इस प्रकार की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. राजनीति विचारधारा और मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए, न कि परिवार, धर्म और जाति पर.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें- पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

13 minutes ago

महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ का शर्मनाक बयान! बोले- ‘अंतिम संस्कार में न जाएं, लाश जानवर खा जाएंगे’

Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…

19 minutes ago

तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो लागू करेंगे यूसीसी- गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…

20 minutes ago

जेल की दीवारें भी नहीं रोक पाईं जिनके कदम, जानिए कौन थे योगेंद्र शुक्ल जिन्हें इतिहास ने भुला दिया?

बिहार के महान क्रांतिकारी योगेंद्र शुक्ल, जिन्हें लोग 'शेरे बिहार' के नाम से जानते थे,…

36 minutes ago

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

2 hours ago