देश

Doda Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने लिया बड़ा एक्शन; आर्मी चीफ को दिया ये निर्देश, उपराज्यपाल ने कहा-‘लेंगे बदला’

Doda Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लगातार जारी आतंकी हमले पर अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बड़ी कार्रवाई के मूड में दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि जम्मू के डोडा में हुए आतंकवादी हमले में सेना के एक अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गए हैं. इस हमले के बाद मंगलवार यानी आज राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से फोन पर बात की और आतंकी घटनाओं को लेकर सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने जरनल उपेंद्र द्विवेदी को फोन कर कहा कि आतंकवादी और उनके संगठनों को लेकर कोई ढिलाई न बरती जाए. तो वहीं सेना प्रमुख से उचित एक्शन लेने की बात कही है. इसी के साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जमीनी स्थिति और जम्मू-कश्मीर के डोडा में चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी.

ये भी पढ़ें-Jammu-Kashmir: एक सेना के अधिकारी सहित 4 सैनिकों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में हो गए थे घायल, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

ये कायरतापूर्ण हमले हैं

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है “डोडा जिले में हमारी सेना के जवानों और जेकेपी कर्मियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है. हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि. शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे और आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नापाक मंसूबों को विफल कर देंगे.”

तलाशी अभियान के दौरान हुई थी मुठभेड़

आतंकी हमले को लेकर सेना के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. इस दौरान आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई. आतंकियों की गोली से हमारे जवान घायल हो गए थे और इलाज के दौरान वे शहीद हो गए.

कश्मीर टाइगर्स ने ली है हमले की जिम्मेदारी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है. वहीं सेना के अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादियों से निपटने के लिए घेराबंदी मजबूत कर दी गई है. जवानों को मजबूत सपोर्ट देने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेज दिया गया है और सर्च ऑपरेशन और मुठबेड़ अभी भी जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago