Ram Mandir CEO
रिपोर्ट-मनमीत गुप्ता
Ram Mandir First CEO news: अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्रशासनिक और वित्तीय ताना-बाना संभालने के लिए देश के इतिहास की सबसे बड़ी चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बता दें 5,500 से अधिक दिग्गजों के बीच चली जबर्दस्त होड़ के बाद अब राम मंदिर को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिलने जा रहा है.
चार दिनों के प्रस्तावित समय के बजाय महज दो दिनों (11 और 12 अगस्त) में सर्च कमेटी ने अंतिम राउंड के इंटरव्यू पूरे कर आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर दिया है. अब सभी की निगाहें आने वाली 2 सितंबर पर टिकी हैं, जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बोर्ड बैठक में लिफाफा खुलेगा और देश के सबसे प्रतिष्ठित मंदिर के पहले CEO के नाम का ऐलान होगा.
राम मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए शुरू हुई इस चयन प्रक्रिया में रिकॉर्डतोड़ 5,585 आवेदकों ने दांव ठोका था. सर्च कमेटी ने बेहद बारीक छानबीन के बाद इसे तीन चरणों में बांटा:
पहला चरण: पूरे ब्योरे के साथ आवेदन जमा करने वाले 3,877 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.
दूसरा चरण: प्रोफ़ाइल के गहन मूल्यांकन के बाद 1,580 दावेदारों में से 111 शॉर्टलिस्टेड अधिकारियों का ऑनलाइन इंटरव्यू (Screening) लिया गया.
तीसरा चरण: केवल 16 सबसे धाकड़ दिग्गजों को अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर स्थित सेफ ग्रीन हाउस में आमने-सामने के अंतिम इंटरव्यू के लिए बुलाया गया.
बचे अंतिम 3 दावेदारों के नामों को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है और चयन समिति द्वारा अभी इनके नामों का आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि मंदिर के CEO पद की रेस में देश का शीर्ष दिमाग शामिल हुआ. इंटरव्यू बोर्ड के सामने पूर्व सैन्य अधिकारी, रिटायर्ड ब्यूरोक्रैट्स (IAS/IPS), कॉरपोरेट जगत के दिग्गज, शिक्षाविद् और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बड़े नाम अपनी काबिलियत साबित करने पहुंचे थे. इंटरव्यू में केवल प्रशासनिक अनुभव ही नहीं बल्कि ‘राम भक्ति, पवित्रता, क्राउड मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी और विजन’ जैसे मापदंडों पर भी उम्मीदवारों को जज किया गया.
इस पूरी चयन प्रक्रिया की कमान देश की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों वाली ‘सर्च कमेटी’ के हाथों में थी.
इस तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर पूरे इंटरव्यू प्रक्रिया को दो दिनों में पूरा कर 3 सबसे योग्य नामों का सीलबंद पैनल तैयार किया है.
ये भी पढ़ें: रवि किशन की ‘जेन जी’ वाली लोकप्रियता! सांसद बोले- युवाओं के प्यार ने सच में हैरान कर दिया
सर्च कमेटी द्वारा फाइनल(Ram Mandir First CEO Update) किए गए तीन नामों के पैनल को 2 सितंबर 2026 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होने वाली हाई-लेवल बैठक में रखा जाएगा. ट्रस्टीज इन तीन नामों पर विचार-विमर्श करेंगे और सर्वसम्मति से किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे. इसके साथ ही राम मंदिर को अपना पहला आधिकारिक प्रशासनिक मुखिया (CEO) मिल जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…