Bharat Express DD Free Dish

‘5500 दावेदार, 3 राउंड के टेस्ट में 3 नाम शॉर्टलिस्ट..!’ राम मंदिर CEO इंटरव्यू के फाइनल राउंड में क्या हुआ?

अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. 5,585 आवेदनों में से अंतिम 3 नामों का पैनल तैयार किया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर की बैठक में तीनों नामों पर विचार के बाद नए CEO के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.

Ram Mandir CEO

Ram Mandir CEO

रिपोर्ट-मनमीत गुप्ता


Ram Mandir First CEO news: अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्रशासनिक और वित्तीय ताना-बाना संभालने के लिए देश के इतिहास की सबसे बड़ी चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बता दें 5,500 से अधिक दिग्गजों के बीच चली जबर्दस्त होड़ के बाद अब राम मंदिर को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिलने जा रहा है.

चार दिनों के प्रस्तावित समय के बजाय महज दो दिनों (11 और 12 अगस्त) में सर्च कमेटी ने अंतिम राउंड के इंटरव्यू पूरे कर आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर दिया है. अब सभी की निगाहें आने वाली 2 सितंबर पर टिकी हैं, जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बोर्ड बैठक में लिफाफा खुलेगा और देश के सबसे प्रतिष्ठित मंदिर के पहले CEO के नाम का ऐलान होगा.

5,585 आवेदनों से ‘टॉप 3’ तक का सफर

राम मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए शुरू हुई इस चयन प्रक्रिया में रिकॉर्डतोड़ 5,585 आवेदकों ने दांव ठोका था. सर्च कमेटी ने बेहद बारीक छानबीन के बाद इसे तीन चरणों में बांटा:

पहला चरण: पूरे ब्योरे के साथ आवेदन जमा करने वाले 3,877 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

दूसरा चरण: प्रोफ़ाइल के गहन मूल्यांकन के बाद 1,580 दावेदारों में से 111 शॉर्टलिस्टेड अधिकारियों का ऑनलाइन इंटरव्यू (Screening) लिया गया.

तीसरा चरण: केवल 16 सबसे धाकड़ दिग्गजों को अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर स्थित सेफ ग्रीन हाउस में आमने-सामने के अंतिम इंटरव्यू के लिए बुलाया गया.

बचे 3 दावेदार कौन?(Ram Mandir First CEO Update)

बचे अंतिम 3 दावेदारों के नामों को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है और चयन समिति द्वारा अभी इनके नामों का आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि मंदिर के CEO पद की रेस में देश का शीर्ष दिमाग शामिल हुआ. इंटरव्यू बोर्ड के सामने पूर्व सैन्य अधिकारी, रिटायर्ड ब्यूरोक्रैट्स (IAS/IPS), कॉरपोरेट जगत के दिग्गज, शिक्षाविद् और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बड़े नाम अपनी काबिलियत साबित करने पहुंचे थे. इंटरव्यू में केवल प्रशासनिक अनुभव ही नहीं बल्कि ‘राम भक्ति, पवित्रता, क्राउड मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी और विजन’ जैसे मापदंडों पर भी उम्मीदवारों को जज किया गया.

जानिए किन महारथियों ने लिया इंटरव्यू?

इस पूरी चयन प्रक्रिया की कमान देश की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों वाली ‘सर्च कमेटी’ के हाथों में थी.

  • जस्टिस (रि.) प्रमोद कोहली: पूर्व मुख्य न्यायाधीश (हाईकोर्ट).
  • लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) विष्णुकांत चतुर्वेदी: भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी.
  • डॉ. सुरेश हावरे: जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक और शिरडी साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व प्रमुख.

इस तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर पूरे इंटरव्यू प्रक्रिया को दो दिनों में पूरा कर 3 सबसे योग्य नामों का सीलबंद पैनल तैयार किया है.

ये भी पढ़ें: रवि किशन की ‘जेन जी’ वाली लोकप्रियता! सांसद बोले- युवाओं के प्यार ने सच में हैरान कर दिया

2 सितंबर की बैठक में लगेगा अंतिम ठप्पा

सर्च कमेटी द्वारा फाइनल(Ram Mandir First CEO Update) किए गए तीन नामों के पैनल को 2 सितंबर 2026 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होने वाली हाई-लेवल बैठक में रखा जाएगा. ट्रस्टीज इन तीन नामों पर विचार-विमर्श करेंगे और सर्वसम्मति से किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे. इसके साथ ही राम मंदिर को अपना पहला आधिकारिक प्रशासनिक मुखिया (CEO) मिल जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read