देश

Ramcharitmanas: हिंदू समाज में दीवार खड़ी करना चाहते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य- साध्वी प्राची ने सपा नेता पर साधा निशाना

Ramcharitmanas Row: श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी देने के बाद से ही विरोध का सामना कर रहे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर अब साध्वी प्राची ने भी निशाना साधा है. साध्वी प्राची ने कहा है कि वह हिंदू समाज में दीवार खड़ी करना चाहते हैं. सपा नेता पर निशाना साधते हुए साध्वी ने कहा कि ये लोग मानसिक विकलांग हो चुके हैं.

हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते. उन्होंने सरकार से इस पर प्रतिबंध तक लगाने की मांग तक कर दी. मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए इसकी कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग की थी.

इसके बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में उनका विरोध हो रहा है. दूसरी ओर, संतों और महंतों को लेकर उनके दिए बयान ने भी आग में घी का काम किया है. इन्हीं सबको लेकर जब भारत एक्सप्रेस के संवादाता अनुज कुमार ने विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची की राय जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को इस पर सफाई देने में पसीना बहाना पड़ रहा है. इस बयान से उपजे विवाद की तपिश पार्टी के भीतर भी महसूस की जा रही है.

साध्वी प्राची ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दू समाज में दीवार खड़ी करना चाहते हैं. लेकिन जनता सब समझती है और इनके बहकावे में नहीं आने वाली है. सपा नेता के विवादित बयान के बाद से ही प्रदेश भर में न केवल स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध किया जा रहा है, बल्कि सपा पार्टी की भी जमकर किरकिरी हो रही है. बीजेपी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठा रही है.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: गणतंत्र दिवस पर AMU में “अल्लाह हू अकबर” के नारे लगाने के मामले में एक्शन, छात्र निलंबित

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी साधा निशाना

स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर अब योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी निशाना साधा है. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “प्रभु से कामना करूंगा उनको सद्बुद्धि दें, उनको अभी अध्ययन करना चाहिए.” उन्होंने कहा कि जातिवाद क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों का कोई दल नहीं. सपा बसपा शासन काल में आतंकवाद के बम फटते थे. धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाता था. वह फतेहपुर में शिक्षक इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने योगी और मोदी सरकार के काम की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें सबका साथ, सबका विकास और सब के विश्वास पर काम कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

10 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

20 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

35 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

46 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

54 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago