अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
Aligarh Muslim University: अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में एएमयू जिंदाबाद और ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाने के मामले में एक छात्र को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी.
बता दें कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर विश्वविद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया था. इसी मौके पर छात्रों को ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाते देख प्रॉक्टोरियल टीम के होश उड़ गए थे. छात्रों को किसी तरह नारे लगाने से रोका गया था, लेकिन इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. इसके बाद आनन-फानन में एएमयू प्रशासन ने जांच टीम का गठन कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे और ये भी कहा था कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान एक वायरल वीडियो में एनसीसी वर्दी में एक छात्र को नारा लगाते हुए देखा गया था, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. गौरतलब है कि नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि एएमयू में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया था. इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र शामिल हुए थे. समारोह समापन के बाद कुलपति कार्यक्रम स्थल से चले गए. इसके बाद छात्र स्ट्रेची हाल के सामने एकत्रित हुए. छात्रों ने पहले भाषण दिया. इसके बाद कथित तौर पर एएमयू जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ ही ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए गए.
इस पूरे मामले में प्रॉक्टर प्रो. एम वसीम अली ने कहा है कि घटना उनके संज्ञान में है. इस मामले में जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यूनिवर्सिटी ने इसे गंभीरता से लिया है. ऐसा सौ साल में पहले कभी नहीं हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…