देश

रामगढ़ हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

PM Modi On Ramgarh Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से आर्थिक सहायता की घोषणा भी की गई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई दुखद घटना की जानकारी मिलने से अत्यंत व्यथित हैं. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

2-2 लाख रुपये का मिलेगा मुआवजा

पीएमओ के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायल को 50,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी कुजू क्षेत्र में एनएच-33 पर हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत को अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला बताया. उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और ईश्वर से घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एनएच-33 पर हुई दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. उन्होंने दिवंगत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहने की शक्ति दें. मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है.

स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से हुई थी टक्कर

उल्लेखनीय है कि यह हादसा रविवार तड़के रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी स्थित भाजपा कार्यालय के समीप हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के जांघरो गांव के रहने वाले थे और रामगढ़ के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में दर्शन व पूजा के लिए आ रहे थे, लेकिन मंदिर से करीब 25 किलोमीटर पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए.

ये भी पढ़ें- अयोध्या में चढ़ेगा रामलला का तिलक, अपने पाहुन से मिलने जनकपुर से अयोध्या पहुंचे लोग, जानिए क्या है तिलकहरू परंपरा?

दुर्घटना में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया, वहीं जिला प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मौके और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

अगले 24 घंटे… इन राज्यों पर दिखेगा मौसम का भारी प्रकोप! कहीं घने कोहरे का पहरा, तो कहीं बारिश का अलर्ट

IMD ने 29 नवंबर 2026 को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ…

1 hour ago

सरकार का बड़ा तोहफा: गेहूं के साथ अब मुफ्त मिलेगी दाल, चीनी, सरसों तेल और हल्दी; जानें किन्हें होगा फायदा

Smart Ration Card Scheme: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्मार्ट राशन कार्ड योजना की…

1 hour ago

US Visa Bulletin: चीन से 8 साल पीछे भारत! आखिर क्यों नहीं घट रहा ग्रीन कार्ड का बैकलॉग? जानें नया अपडेट

US Visa Bulletin December 2026: अमेरिका ने दिसंबर 2026 का वीजा बुलेटिन जारी कर दिया…

1 hour ago

झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा पूजा करने जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में NH-33 पर स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर में…

2 hours ago