देश

“हिमालय इंतजार कर सकता है!” पवन कल्याण ने पीएम मोदी को क्यों कहा ऐसा…

Himalaya Can Wait Pawan Kalyan: दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी शिरकत की और सभी नेताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. हालांकि, इस दौरान आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के साथ हुई उनकी बातचीत चर्चा का विषय बन गई.

पवन कल्याण के पहनावे पर पीएम मोदी की चुटकी

दरअसल, पवन कल्याण का लुक बाकी नेताओं से अलग था. वे सादे सूती कपड़े पहने हुए थे, जो उनकी आध्यात्मिक जीवनशैली को दर्शाता है. पीएम मोदी ने उनके पहनावे को देखकर मजाकिया लहजे में कहा, “क्या तुम सब कुछ छोड़कर हिमालय जा रहे हो?”

इस मजाक का जवाब देते हुए पवन कल्याण ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “अभी भी बहुत काम बाकी है, हिमालय इंतजार कर सकता है!”

एनडीए नेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से भी मिले और उनके साथ गर्मजोशी से बातचीत की. इसके अलावा, उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) से भी मुलाकात की.

पवन कल्याण की आध्यात्मिक यात्रा

गौरतलब है कि पवन कल्याण हाल ही में तीर्थयात्रा पर गए थे. इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों का दौरा किया और हाल ही में महाकुंभ में संगम स्नान भी किया. उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा भी चर्चा का विषय रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

’16 गेंदों में फिफ्टी, 28 गेंदों में सेंचुरी’: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ भी छूटे पीछे

दोहा में एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में इंडिया ए के युवा बल्लेबाज…

6 minutes ago

श्रीमद् राजचंद्र जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, अहिंसा और आत्मबोध के संदेश को बताया प्रेरणा

श्रीमद् राजचंद्र जी की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. न्होंने…

9 minutes ago

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

20 minutes ago

यूरोप बॉर्डर चेक: एंट्री और एग्जिट के नए नियम, जानिए पासपोर्ट, फिंगरप्रिंट और फोटो के साथ क्या होगा

यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…

21 minutes ago

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

37 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

59 minutes ago