Himalaya Can Wait Pawan Kalyan: दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी शिरकत की और सभी नेताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. हालांकि, इस दौरान आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के साथ हुई उनकी बातचीत चर्चा का विषय बन गई.
ये जो धोती-कुर्ता है, ये मुझे भी बहुत पसंद है! 🔥
🚩 एक का नेतृत्व, दूसरे का पराक्रम – हिंदुत्व की लहर अब और प्रचंड! 🚩 pic.twitter.com/XIr2mj8ZhV
— ocean jain (@ocjain4) February 20, 2025
पवन कल्याण के पहनावे पर पीएम मोदी की चुटकी
दरअसल, पवन कल्याण का लुक बाकी नेताओं से अलग था. वे सादे सूती कपड़े पहने हुए थे, जो उनकी आध्यात्मिक जीवनशैली को दर्शाता है. पीएम मोदी ने उनके पहनावे को देखकर मजाकिया लहजे में कहा, “क्या तुम सब कुछ छोड़कर हिमालय जा रहे हो?”
इस मजाक का जवाब देते हुए पवन कल्याण ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “अभी भी बहुत काम बाकी है, हिमालय इंतजार कर सकता है!”
VIDEO | On Rekha Gupta taking oath as Delhi CM, Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan (@PawanKalyan) says, "It is a very historic success. The trust quotient has really increased in (PM) Modiji's leadership. Capturing power here is very significant thing and a historic… pic.twitter.com/8znnE2H0Mn
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
एनडीए नेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात
इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से भी मिले और उनके साथ गर्मजोशी से बातचीत की. इसके अलावा, उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) से भी मुलाकात की.
पवन कल्याण की आध्यात्मिक यात्रा
गौरतलब है कि पवन कल्याण हाल ही में तीर्थयात्रा पर गए थे. इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों का दौरा किया और हाल ही में महाकुंभ में संगम स्नान भी किया. उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा भी चर्चा का विषय रही थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





