यूटिलिटी

इस राज्य के बुजुर्गों को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन, जानें क्या है आवेदन का सही तरीका?

Senior Citizens Pension Scheme: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग योजनाएं चलाई जाती है. सरकार इन योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं. ऐसी ही एक योजना वृद्धा पेंशन योजना जिससे बुजुर्गों को पेंशन मिलती हैं. देश के लगभग हर एक राज्य में सीनियर सिटीजंस को पेंशन दी जाती है. इस पेंशन की राशि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हिसाब से दी जाती है. कुछ राज्यों में काम तो वहीं कुछ राज्य में ज्यादा. ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा वृद्धा पेंशन मिलती है और इसके लिए कैसे आवेदन होते हैं?

इस राज्य के बुजुर्गों को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन

भारत के सबसे ज्यादा पेंशन दिए जाने वाले राज्य की बात की जाए तो वह है हरियाणा. हरियाणा में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पेंशन दी जाती है. इसी साल हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन को बढ़ाया है. बता दें पहले हरियाणा में बुजुर्गों को कम पेंशन दी जाती थी. जिसे बढ़ाकर अब हर महीने 3,500 रुपये कर दिया गया है. पिछले महीने यानी जनवरी 2025 में इसमें बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. इस लिहाज से अब हरियाणा में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पेंशन मिलती है.

इस आयु के लोग उठा सकते हैं योजना का लाभ

इस पेंशन योजना में लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता तय की गई है उन पत्रताओं को पूरा करने वाले बुजुर्गों को ही लाभ मिलता है. पेंशन के लिए पुरुषों की उम्र 60 साल या उससे ऊपर होनी जरूरी है. तो वहीं महिलाओं की उम्र 58 साल से या उससे ज्यादा होनी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: यहां भी शुरू होगी Ayushman Bharat Yojana, 10 लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज, जानें किसे मिलेगा फायदा और आवेदन की प्रक्रिया

क्या है आवदेन करने का तरीका?

अगर आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले पेंशन की ऑफिशियल वेबसाइट https://pension.socialjusticehry.gov.in पर क्लिक करें. इसके बाद पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत होती है. जैसे-आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, निवास प्रमाण पत्र यह सभी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

17 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

23 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

36 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

53 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

57 minutes ago