देश

Rajasthan Election: रणधीर सिंह भिंडर की BJP में हो सकती है वापसी! समर्थकों का कुनबा बढ़ने से वसुंधरा को होगा सियासी फायदा?

राजस्थान में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर नेताओं की दल-बदल की राजनीति भी रफ्तार पकड़ रही है. इसी कड़ी में अब वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबी रणधीर सिंह भिंडर को लेकर कहा जा रहा कि जल्द ही वो बीजेपी में वापसी कर सकते हैं. भिंडर 10 साल पहले चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर बीजेपी से अलग हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने खुद की पार्टी बनाकर चुनाव में उतरे थे. जिसमें उन्हें जीत मिली थी.

वसुंधरा के समर्थकों का बढ़ रहा कुनबा

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के समर्थकों का कुनबा बीजेपी में एक बार फिर तेजी के साथ बढ़ रहा है. बीते दिनों वसुंधरा के करीबियों में शुमार देवी सिंह भाटी ने बीजेपी में वापसी की थी. लगातार वसुंधरा के समर्थकों की हो रही वापसी से सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. माना जा रहा कि उनकी ताकत बढ़ने से राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है.

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं रणधीर सिंह भिंडर

रणधीर सिंह भिंडर की बीजेपी में वापसी को लेकर तभी से कयास लगाए जा रहे थे. जब हाल ही में उन्होंने वसुंधरा राजे के साथ मंच साझा किया था. अब उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. जिसको लेकर कहा जा रहा है कि वसुंधरा राजे के समर्थकों का तेजी से कुनबा बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें- MP Election: कमलनाथ समेत ये दिग्गज नेता ठोकेंगे चुनावी ताल, 30 मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है कांग्रेस

10 साल पहले बीजेपी से अलग हुए थे भिंडर

रणदीप सिंह भिंडर काफी लंबे समय तक बीजेपी से जुड़े रहे. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था. जिससे नाराज होकर भिंडर पार्टी से अलग हो गए थे. उन्होंने अपनी नई पार्टी जनता सेना बनाकर उसी से चुनाव लड़ा था. जिसमें भिंडर को जीत मिली थी, लेकिन दोबारा 2018 में हुए चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर से बीजेपी में वापसी की खबरों के साथ ही नए समीकरण बन रहे हैं.

बीजेपी में शामिल होने की जताई इच्छा

रणधीर सिंह भिंडर ने बीजेपी में जाने की खबरों को लेकर कहा कि पार्टी में अगर उन्हें उचित सम्मान मिलेगा तो जरूर शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी परिवार के ही वो सदस्य हैं. कुछ समय पहले उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया था. रणधीर सिंह ने आगे कहा कि ” हम परिवार में जाना चाहते हैं, लेकिन सम्मान से.” उन्होंने कहा कि ” मैं 1993 से बीजेपी से जुड़ा हूं. यहां मुझे जीत भी मिली और हार भी. ”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

5 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

5 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

8 hours ago