बिहार में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात कर वोट कटने की शिकायत करने वाली महिला रंजू देवी के दावे की सच्चाई सामने आ गई है.
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रंजू देवी का वीडियो रिपोस्ट किया, जिसमें रंजू देवी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों के दावों की पोल खोल दी.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को रिपोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर शायराना अंदाज में तंज कसा. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,
”खड़ा हूं आज भी वहीं… जहां मेरा झूठ पकड़ाया, सच सामने आया, और मैंने अपना मजाक बनवाया… खड़ा हूं आज भी वहीं.”
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान रोहतास जिले की रहने वाली रंजू देवी ने उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान महिला ने अपना और परिवार के सदस्य के नाम काटने की शिकायत भी की थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
हालांकि, रंजू देवी का नाम कटने का दावा झूठा निकला. इस पूरे प्रकरण को लेकर रंजू देवी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि उनसे वार्ड सचिव ने कहा था कि उनका और उनके परिवार का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर, अब तक 657 लोगों की मौत
रंजू देवी ने बताया कि वार्ड सचिव ने कहा था कि राहुल गांधी यात्रा पर आए हैं, उनसे मिलकर इस बारे में बताना और वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा लेना. महिला वीडियो में आगे बात कर रही हैं कि मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं, जैसे उन्होंने कहा, हमने वही बोल दिया. इसके बाद ही हम वहां गए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से वही बात बोली. पुरानी वाली वोटर लिस्ट में नाम था, जबकि नई सूची में नहीं है.
रंजू देवी ने वीडियो में बताया कि उनका और उनके परिवार का नाम मतदाता सूची में मौजूद है. उनका नाम वोटर लिस्ट से नहीं काटा गया है.
– भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…