देश

रणवीर इलाहाबादिया का दावा, ‘जान से मारने की मिल रहीं धमकियां, कहा- ‘भाग नहीं रहा…मैं डरा हुआ हूं’

Ranveer Allahbadia Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स पर अश्लील जोक्स करने को लेकर विवादों में घिरे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने शनिवार (15 फरवरी) को कहा कि वह और उनकी टीम पुलिस के साथ सहयोग कर रही है, लेकिन उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं.

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर अपनी बात कही

रणवीर ने लिखा,


“मैं और मेरी टीम पुलिस और अन्य सभी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है. मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों के लिए उपलब्ध रहूंगा. माता-पिता के बारे में मेरा बयान असंवेदनशील और अपमानजनक था. यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं बेहतर करूं और मैं वास्तव में इसके लिए माफी चाहता हूं.”

रणवीर ने धमकियों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं देख रहा हूं कि लोग मुझे मारने और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं. लोग मरीज बनकर मेरी मां के क्लिनिक में घुस आए थे. मैं डरा हुआ महसूस कर रहा हूं और मुझे नहीं पता कि क्या करना है, लेकिन मैं भाग नहीं रहा हूं. मुझे पुलिस और देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.”

घर पर बयान दर्ज करने का अनुरोध पुलिस ने ठुकराया

इससे पहले यूट्यूब शो India’s Got Latent में की गई विवादास्पद टिप्पणी की जांच के तहत मुंबई और असम पुलिस की टीमें शुक्रवार को पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के आवास पर पहुंची थीं, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में जांच शुरू करने वाली मुंबई पुलिस शुक्रवार को वर्सोवा इलाके में उनके फ्लैट पर गई, लेकिन वह बंद मिला.”

इलाहाबादिया को उनके विवादास्पद बयानों की जांच के सिलसिले में गुरुवार को खार थाने में उपस्थित रहने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके उपस्थित न होने पर पुलिस ने दूसरा समन जारी कर उन्हें शुक्रवार को उपस्थित होने के लिए कहा. पॉडकास्टर इलाहाबादिया ने खार पुलिस से अनुरोध किया था कि उनका बयान उनके आवास पर दर्ज किया जाए, लेकिन उनका अनुरोध ठुकरा दिया गया.

इससे पहले समय रैना ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी वीडियो हटा दिए हैं.

बता दें कि शो India’s Got Latent में पेरेंट्स पर किए गए अश्लील कमेंट को लेकर यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ बीते मंगलवार को बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में केस दर्ज किया गया. शिकायत बांद्रा स्थित सामाजिक कार्यकर्ता निखिल रूपारेल ने दर्ज करवाई है जो कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी हैं.


ये भी पढ़ें: रणवीर इलाहाबादिया को मिला पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे का साथ, लड़ेगें उनका केस


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

45 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

48 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago