देश

कर्नाटक की एक्ट्रेस रण्या राव की 32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति ईडी ने की अटैच, सोने की तस्करी से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक की एक्ट्रेस रण्या राव की 32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है. यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित एक सोने की तस्करी रैकेट से जुड़ा हुआ है, जिसमें राव पर कथित तौर पर अवैध धन को वैध बनाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है.

ईडी अधिकारियों ने बताया कि राव की अटैच की गई संपत्तियों में बेंगलुरु और अन्य स्थानों पर स्थित फ्लैट, भूखंड, लग्जरी वाहन और बैंक खातों में जमा राशि शामिल है. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई है.
प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई उस जांच के तहत की है, जो एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी सिंडिकेट को लेकर चल रही है. जांच में सामने आया है कि यह रैकेट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और खाड़ी देशों से बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी कर भारत लाता था. इस तस्करी के जरिए जो पैसा आता था, उसे कई अलग-अलग रास्तों से सफेद करने की कोशिश की जाती थी.

ईडी के अनुसार, रण्या राव पर आरोप है कि उन्होंने इस तस्करी से जुड़े धन को रियल एस्टेट निवेश, ब्रांड प्रमोशन, फर्जी कंपनियों के जरिए ट्रांजैक्शन और फिल्म प्रोडक्शन में लगाकर मनी लॉन्ड्रिंग में मदद की.

हवाला, शेल कंपनियों और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल

ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि हवाला चैनलों, फर्जी कंपनियों और नकली दस्तावेजों का उपयोग कर इस काले धन को भारत में सफेद किया गया. रण्या राव पर आरोप है कि उन्होंने खुद इन कंपनियों में डायरेक्टर या शेयरहोल्डर के रूप में नाम देकर लेन-देन को वैध दिखाने की कोशिश की.

प्रवर्तन निदेशालय ने राव और उनके करीबी सहयोगियों से पूछताछ की है और उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं. ED सूत्रों के मुताबिक, रण्या राव की भूमिका पूरी तरह से वित्तीय लाभ और सोने की तस्करी से कमाए गए धन को निवेश करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह इस पूरे नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं.

ईडी अब इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में है और यह भी संभव है कि राव की गिरफ्तारी की सिफारिश की जाए, अगर उनके खिलाफ सबूत मजबूत पाए जाते हैं.

इस मामले में फिलहाल रण्या राव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनके वकील कानूनी कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं.


ये भी पढ़े: अहमदाबाद प्लेन हादसा, आरोप- परिजन से वित्तीय जानकारी मांग रही एयरलाइन


भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

22 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

36 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

41 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

1 hour ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 hours ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

3 hours ago