देश

“वे लोगों को हिंसा के लिए भड़का रहे थे, 50 हजार लोगों की हत्याओं का… ” , LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी नेताओं पर साधा निशाना

LG Manoj Sinha: भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने के मुद्दे पर विपक्षी दलों के अलग-अलग विचारों पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को कश्मीरी नेताओं पर जमकर बरसे. उन्होंने इन दलों के नेताओं पर 1990 के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में 50,000 लोगों की हत्याओं का आरोप लगाया. मनोज सिन्हा आज यहां कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर केआइसीसी में आयोजित सुशासन के साथ पंचायत पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे.

ये लोग 40-50 हजार निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं: मनोज सिन्हा

मनोज सिन्हा ने कहा, ” ये लोग घाटी में शांति को पचा ही नहीं पा रहे हैं, ये लोग घाटी में शांति नहीं चाहते. ” उन्होंने कहा, ” वे लोगों को हिंसा के लिए भड़का रहे थे, स्कूल कॉलेज बंद करने के लिए उकसा रहे थे. हालांकि, उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसी राजनीतिक दलों का नाम नहीं लिया. सिन्हा ने यहां सुशासन के साथ पंचायत पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, “ये लोग जम्मू-कश्मीर में 40,000 से 50,000 निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं.”

बता दें कि कश्मीर के गरीब लोगों को सरकार जमीन दे रही है. इसका उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने विरोध किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार गैर कश्मीरी लोगों को जमीन आवंटित कर रही है. अब एलजी मनोज सिंहा ने कहा कि किसी भी गैर कश्मीरी को पीएमवाई के तहत जमीन या घर नहीं दिया जा रहा है. बता दें कि जम्मू कश्मीर प्रदेश प्रशासन ने भूमिहीनों केा प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के तहत मकान बनाने के लिए निश्शुल्क जमीन देने का एलान किया है.

यह भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, बिहार के पैतृक गांव में ली आखिरी सांस

उन्हें कश्मीर में बहाल शांति नहीं दिख रहा: मनोज सिंहा

एलजी मनोज सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि यहां कुछ लोग पूछ रहे हैं कि 4 साल में क्या कुछ बदला है? शायद उन्हें यहां बहाल शांति दिखाई नहीं दे रही है. उन लोगों को बंद हो चुके पथराव भी नहीं दिख रहा है. अब यहां पूरे साल स्कूल कॉलेज खुलता है. दुकानें देर शाम तक खुली रहती हैं. लोग अब बेखौफ घाटी में घूमते हैं. अब कश्मीर में देर रात तक होटल रेस्तरां खुली रहती है. यह बदलाव नहीं तो और क्या है. उन्होंने कहा, ” दरअसल, वे लोग घाटी की शांति पचा नहीं पाते हैं. इनके पेट में दर्द हो रहा है. ये लोग घाटी में हिंसा की साजिश रचते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago