देश

हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी, रैपर बोले- मौत से किसको डर नहीं लगता

Honey Singh: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. रैपर ने कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को दिल्ली में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. 21 जून को सिंगर खुद कमिश्नर से मिलने और शिकायत दर्ज कराने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे. दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए हनी सिंह ने कहा, “मुझे और मेरे स्टाफ को लोगों के फोन कॉल आए, धमकी देने वालों ने गोल्डी बराड़ का नाम लिया. मैंने कमिश्नर साब से मुझे सुरक्षा प्रदान करने और मामले की जांच करने का अनुरोध किया है. मैं वास्तव में टूट गया हूं. आयुक्त साहब ने मुझे विवरण का खुलासा नहीं करने के लिए कहा है क्योंकि मामले की जांच की जा रही है.”

‘मैं डरा हुआ हूं, मुझे मौत का डर है’

सिंगर और रैपर हनी सिंह ने कहा, “मैंने पुलिस को सारे सबूत दिए. मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ है…लोगों ने हमेशा मुझे प्यार दिया है. मैं डरा हुआ हूं, मेरा परिवार भी डरा हुआ है. इस दुनिया में बस एक ही चीज है.” मुझे मौत से डर लगता है.अंतरराष्ट्रीय नंबरों से उनके (गोल्डी बराड़ गिरोह) से कुछ फोन कॉल और वॉयस नोट मिले. मैंने आप सभी से कुछ भी नहीं छिपाया है, जल्द ही और विवरण दूंगा.” बता दें कि गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है. वह फिलहाल फरार चल रहा है. कनाडा सरकार ने मई 2023 में बराड़ को देश के शीर्ष 25 वांछित अपराधियों में शामिल किया था. सिंगर-रैपर हनी सिंह के नाम कुछ सबसे बड़े चार्टबस्टर्स हैं. वह अब देश के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं.

गोल्डी ने इससे पहले  एक्टर सलमान खान को दी थी धमकी

बताते चलें कि इससे पहले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. उसने ईमेल के माध्यम से सलमान खान को धमकी दी थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक्टर सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी. इससे पहले पंजाब पुलिस ने खुलासा किया था कि गोल्डी बराड़ ने लॉरेंश विश्नोई गिरोह के और गुर्गों के साथ मिलकर सिंगर मूसेवाला की हत्या की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

6 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

7 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

7 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

7 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

8 hours ago