देश

Fraud With 5 Star Hotel: 5 स्टार होटल में 2 साल तक ऐशो-आराम से रहा शख्स, बिल देने की बारी आई तो लगा गया 58 लाख का चूना

Fraud With 5 Star Hotel: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एयरोसिटी में एक लग्जरी होटल ने दावा किया है कि उसे एक मेहमान ने 58 लाख रुपये का चूना लगा दिया. होटल के ही कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना कोई भुगतान किए लगभग दो साल तक होटल में रहा और एक दिन अचानक गायब हो गया. दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के पास एयरोसिटी के एक होटल रोज़ेटे हाउस ने इस संबंध में IGI हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. रोजेट का संचालन करने वाली बर्ड एयरपोर्ट्स होटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि विनोद मल्होत्रा ने FIR दर्ज कराई है.

अंकुश दत्ता नामक शख्स पर आरोप

FIR में कहा गया है कि अंकुश दत्ता नाम का एक व्यक्ति 603 दिनों तक रोजेटे हाउस में रहा और बिना कोई भुगतान किए चेक आउट कर गया. इससे होटल को 58 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि होटल में फ्रंट ऑफिस विभाग के प्रमुख प्रेम प्रकाश के साथ मिलकर अंकुश दत्ता ने यह फ्रॉड किया है. प्रेम प्रकाश के पास कंप्यूटर का एक्सेस था, जिसमें वो छेड़छाड़ करता रहा. प्रेम प्रकाश को ही होटल का रेट तय करने का अधिकार दिया गया था. होटल की नीतियों के अनुसार, अगर कोई मेहमान 72 घंटे से ज्यादातक होटल में रुके तो इसके बारे में मैनेजर को जानकारी आवश्य होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर को चीन ने फिर बचाया, भारत ने यूएन में ऑडियो सुनाकर खूब धोया

हेरफेर में होटल कर्मचारी भी शामिल

बताया गया है कि 30 मई 2019 को अंकुश दत्ता ने एक रात के लिए कमरा लिया. उसके बाद से लगातार वो डेट बढ़ाता रहा. होटल नीति के अनुसार, यदि किसी मेहमान के भुगतान न किए गए शुल्क 72 घंटे से अधिक समय तक अनसुलझे रहते हैं, तो इसकी सूचना सीईओ और वित्तीय नियंत्रक को दी जानी चाहिए… जिसकी सूचना प्रकाश ने नहीं दी थी. प्रकाश ने यहां गोलमाल किया था. प्रकाश ने 30 मई, 2019 और 25 अक्टूबर, 2019 के बीच बकाया भुगतान की कोई भी रिपोर्ट तैयार नहीं की. हालांकि, बाद में जब उसने बकाया राशि की रिपोर्ट बनाई, तो इसमें फर्जी बिल जोड़कर हेरफेर किया. यह भी बात सामने आई है कि अंकुश ने प्रेम को कुछ अलग अलग डेट पर 10 लाख, 7 लाख और 20 लाख के चेक दिए थे, जो बाउंस कर गए. फ़िलहाल पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

30 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

40 minutes ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

47 minutes ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

54 minutes ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

1 hour ago

‘दिल्ली से चला 1 रुपया सीधे गरीब के खाते में पहुंचता है’, नितिन नबीन बोले- पीएम मोदी ने गरीबी को खत्म किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी के शासन के 25…

1 hour ago