देश

अमित शाह के घर पहुंचे रश्मिका और विजय देवरकोंडा; तोहफे में मिली गणेश प्रतिमा, फैंस को पसंद आया कपल का एथनिक लुक

Amit Shah: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. विजय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रश्मिका संग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं.

विजय ने रश्मिका के साथ गृह मंत्री से यादगार मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और संस्कृति, सिनेमा पर बातचीत करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया.

विजय आगे लिखते हैं,

बातचीत के साथ ही हमें गणेशजी की एक सुंदर मूर्ति भी मिली, जो अब हमारे प्रार्थना कक्ष में विराजमान है.

फैंस को पसंद आ रही तस्वीरें

फैंस कपल के गृह मंत्री के साथ की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं, जहां रश्मिका पीले रंग की सूट में काफी प्यारी लग रही है. वहीं, विजय ने सफेद रंग का शेरवानी पहना हुआ है.

इससे पहले विजय ने शनिवार को ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यादगार मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जहां उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कुछ दिन पहले हम प्रधानमंत्री से मिले. हमने उनका आशीर्वाद लिया, उनके साथ अपने इतिहास, वास्तुकला, कहानियों और अन्य विषयों पर बातचीत करते हुए अच्छा समय बिताया, और उन्होंने मेरे माता-पिता को एक बहुत ही प्यारा पत्र लिखा.”

पीएम मोदी ने दी थी बधाई

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, “माधवी और गोवर्धन राव देवरकोंडा, विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, जो 26 फरवरी को आयोजित होगा. देवरकोंडा और मंदन्ना परिवारों को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई.”

पीएम मोदी पत्र में आगे लिखते हैं, “यह विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए, सुंदर अध्याय की शुरुआत है. ‘सखा सप्तपदा भव’ की भावना के साथ, यानी सात कदम एक साथ चलकर, यह जोड़ा जीवन भर के लिए मित्र बन जाता है.

ये भी पढ़ें- नमाज को निकले थे…रास्ते में मिली मौत! क्या 10 लाख की रंगदारी ने ली महिला जज के पिता की जान?

विजय और रश्मिका दोनों ही फिल्मों में नए-नए किरदार निभाते हैं, लेकिन उनके वास्तविक जीवन का यह दिव्य रूप से रचा गया अध्याय, जो प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण है, निश्चित रूप से उनके द्वारा पर्दे पर रचे गए जादू को भी मात देगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि आने वाले दिन, महीने और वर्ष उनके साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों. प्रेम और समझदारी के साथ, वे जिम्मेदारियों को साझा करें, एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करें, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे साथी बनकर जीवन की यात्रा तय करें. इस शुभ अवसर पर नवविवाहित जोड़े और उनके परिवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

5 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

24 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

36 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago