देश

इजरायल में PM मोदी की यात्रा एक फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट की गई, राजदूत बोले- अलग अलग सेक्टर्स में हुए 16 एग्रीमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इजरायल दौरा सिर्फ एक औपचारिक विदेश यात्रा नहीं था, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों में एक नई ऊर्जा भरने वाला मौका साबित हुआ. इजरायल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह ने इस दो दिवसीय दौरे को हर मायने में ऐतिहासिक बताया. उनके मुताबिक, जिस तरह से इजरायल की जनता ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया, वह किसी बड़े त्योहार से कम नहीं था.

राजदूत ने बताया कि इजरायल की संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को खास सराहना मिली. वहां उन्हें जो सम्मान मिला, उसने साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच भरोसा और आपसी सम्मान पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है. यह सिर्फ कूटनीतिक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि रिश्तों की गहराई का सार्वजनिक प्रदर्शन भी था.

इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि भारत और इजरायल के रिश्ते अब “स्पेशल स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप” के स्तर पर पहुंच गए हैं. दोनों देशों ने मिलकर 16 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए. विज्ञान और तकनीक इस बार खास फोकस में रहे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे भविष्य के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.

खासतौर पर एआई के क्षेत्र में दो समझौते हुए, जिनमें से एक शिक्षा में एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने से जुड़ा है. इसका मकसद है कि नई तकनीक का फायदा आम लोगों तक पहुंचे, सिर्फ बड़े शहरों या कंपनियों तक सीमित ना रहे.

साइबर सुरक्षा और इनोवेशन पर जोर

आज के दौर में साइबर खतरे पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय हैं. ऐसे में भारत और इजरायल ने मिलकर इस क्षेत्र में मजबूत ढांचा बनाने पर सहमति जताई है. इजरायल को रिसर्च और इनोवेशन में महारत हासिल है, जबकि भारत के पास बड़ा टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम है. दोनों की ताकत मिलकर बड़े बदलाव की जमीन तैयार कर सकती है.

आम आदमी को क्या मिलेगा?

‘सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ को बढ़ाने पर जोर दिया गया ताकि छोटे किसानों को नई तकनीक और बेहतर पैदावार का लाभ मिल सके. इजरायल अपनी एडवांस खेती के लिए जाना जाता है. समझौते के तहत ‘सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ को बढ़ाया जाएगा, जिससे छोटे किसानों की पैदावार और कमाई दोनों में इजाफा होगा.

अब भारत और इजरायल के बीच लेन-देन और भी आसान होने वाला है. यूपीआई (UPI) को लेकर हुए समझौते के बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की राहें खुल गई हैं. साथ ही, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने जल्द से जल्द फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

रक्षा और संस्कृति का संगम

रक्षा के क्षेत्र में तो दोनों देश सालों से साथ हैं, लेकिन अब इस सहयोग को और भी गहराई दी जाएगी. सिर्फ हथियार या तकनीक नहीं, बल्कि अब दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक मेलजोल बढ़ाने पर भी फोकस किया गया है.

ये भी पढ़ें- “जज्बे और जुनून की जीत” रणजी ट्रॉफी जीतने पर पीएम मोदी ने थपथपाई जम्मू-कश्मीर की पीठ

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

33 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

50 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago