देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से झारखंड के 2 दिवसीय दौरे पर, देवघर एम्स और धनबाद IIT के दीक्षांत में लेंगी भाग

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से 1 अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. इस दौरान वह देवघर, रांची और धनबाद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति 31 जुलाई को देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह और धनबाद स्थित आईआईटी (आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी.

राष्ट्रपति देंगी गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले 48 छात्रों को मेडल व डिग्रियां दी जाएंगी. सर्वश्रेष्ठ रैंक वाले तीन छात्रों को राष्ट्रपति के हाथ गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे. एम्स प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक समारोह को लेकर 31 जुलाई तक देवघर एम्स के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी है.

धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएसम के डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर धीरज कुमार ने बताया कि एक अगस्त को होने वाले 45वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति की उपस्थिति को लेकर संस्थान में उत्साह है.

संस्थान मना रहा मिलेनियल वर्ष

संस्थान इस वर्ष मिलेनियल वर्ष में प्रवेश कर रहा है. समारोह में कुल 1800 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी. राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान हर छोटी-बड़ी व्यवस्था समय से पहले चाक-चौबंद कर ली जाए.

बैठक में बताया गया कि सावन में देवघर में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए राष्ट्रपति को एयरपोर्ट से एम्स तक ले जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय कर लिया गया है ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न आए.

राष्ट्रपति के दौरे के लिए वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और आईजी अखिलेश कुमार झा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जिम्मेदारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सौंपी गई है.

बैठक में रांची, देवघर और धनबाद के उपायुक्तों ने राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को पूरे प्रोटोकॉल के साथ संपन्न कराने के लिए ब्लू प्रिंट प्रस्तुत किया. इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ आने वाले अतिथियों के आवासन, भोजन, कार्यक्रम स्थलों पर चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, शौचालय और अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.


ये भी पढ़े: Delhi: रेखा सरकार का बड़ा फैसला- ओलंपिक मेडल विनर को मिलेंगे 7 करोड़, छात्रों को दिया जाएगा लैपटॉप


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago