Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: रेखा सरकार का बड़ा फैसला- ओलंपिक मेडल विनर को मिलेंगे 7 करोड़, छात्रों को दिया जाएगा लैपटॉप

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में खिलाड़ियों और छात्रों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए. ओलंपिक विजेताओं को करोड़ों की इनामी राशि और सरकारी नौकरी देने के साथ छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की योजना को मंजूरी दी गई है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में शिक्षा और खेल समेत कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई. दिल्ली सरकार ने कैबिनेट में फैसला लिया है कि ओलंपिक गोल्ड जीतने पर खिलाड़ियों को 7 करोड़, सिल्वर जीतने पर 5 करोड़ और ब्रॉन्ज पर 3 करोड़ मिलेंगे. इसके अलावा, मेधावी छात्रों को सरकार की तरफ से लैपटॉप दिया जाएगा.

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, ‘मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें दिल्ली के लोगों, युवाओं, स्कूली शिक्षा और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. सबसे महत्वपूर्ण फैसला शिक्षा विभाग में लिया गया है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि ओलंपिक और पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए 7 करोड़, सिल्वर जीतने पर 5 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स की इनामी राशि को ढाई करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़, सिल्वर मेडल के लिए डेढ़ करोड़ से 2 करोड़ और ब्रॉन्ज के लिए एक करोड़ दिए जाएंगे. साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स की इनामी राशि को दो करोड़, डेढ़ करोड़ और एक करोड़ रुपए किया गया है. नेशनल गेम्स के लिए 11 लाख रुपए हर मेडल विजेता को दिए जाएंगे.’

दिल्ली सरकार में ग्रुप A की नौकरी

उन्होंने बताया कि ओलंपिक और पैरालिंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार में ग्रुप ए की नौकरी और ब्रॉन्ज लाने वालों को ग्रुप बी की नियुक्ति दी जाएगी. इसी तरह अन्य खेलों, कॉमनवेल्थ और नेशनल गेम्स में जीतने वालों को भी अलग-अलग कैटेगरी में नौकरी दी जाएगी.

‘मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना’ को मंजूरी

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने छात्रों के हित में लिए गए फैसले के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल खेलने वाले स्कूली छात्रों को कोचिंग और प्रशिक्षण के लिए छठी से 12वीं कक्षा तक 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को हर साल 20 लाख रुपए दिए जाएंगे.

इसके अलावा, कैबिनेट ने मुफ्त लैपटॉप के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत 10वीं कक्षा पास करने वाले लगभग 1200 मेधावी वंचित छात्रों को आई7 लैपटॉप दिया जाएगा.’


ये भी पढ़े: सरकारी आवास पर कब्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, पूर्व विधायक अविनाश सिंह को चुकाने होंगे 20 लाख रुपये


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital