देश

एक Click पर पढ़िए 10 बड़ी चुनावी खबरें: पांचवें चरण का मतदान संपन्न, नाना पटोले ने CM योगी को लेकर कहा- ‘सीता को चुराने भगवा कपड़े में…’

Election 2024: लोकसभा चुनाव के कई चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 20 मई की 10 बड़ी खबरें –

एनडीए को हराएगा पीडीए, जातीय जनगणना इंडिया गठबंधन की प्राथमिकता : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को एक जनसभा में कहा कि बाबा साहेब के दिए हुए संविधान को बचाने होगा। आपके वोट से ही संविधान और लोकतंत्र बचेगा। अखिलेश ने कहा, “जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया है। समाजवादियों ने नारा दिया था पीडीए परिवार वाला, इस बार इस एनडीए को पीडीए ही हराएगा। हम ना केवल एनडीए को हराएंगे, बल्कि जातीय जनगणना कराके आबादी के अनुसार सबको हक दिलाएंगे।”

कांग्रेस ने झूठा वादा कर लोगों को धोखा दिया : केटीआर

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठे वादे करके तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई छह गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है।

शाहरुख खान ने परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान को लेकर आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड हस्तियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सिने जगत की कई बड़ी हस्तियां अपने परिजनों के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेते दिखीं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने बेटे अबराम और बेटी सुहाना खान के साथ मतदान किया. इस दौरान शाहरुख काले रंग की टी-शर्ट में कहर ढाते दिख रहे थे और उनके बेटे अबराम ने सफेद रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पेंट पहन रखी थी। मतदान के बीच शाहरुख के इस लुक को देख प्रशंसक उनके मुरीद हो गए।

पांचवें चरण का मतदान समाप्त, अब तक 428 सीटों पर संपन्न हुआ चुनाव

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सोमवार शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही लोकसभा की 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। इससे पहले हुए चार चरणों में 379 सीटों पर चुनाव हुआ था। पांचवें चरण में 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण में उत्तर प्रदेश की लखनऊ, रायबरेली और अमेठी व महाराष्ट्र में नॉर्थ मुंबई, साउथ मुंबई जैसी चर्चित सीटों पर चुनाव हुआ। पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने साधा बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को सिर्फ मोदी परिवार की चिंता है, जिसमें सभी भ्रष्ट नेता शामिल हैं। ताज्जुब की बात है कि इस परिवार में वो लोग शामिल हैं, जिन पर खुद पीएम मोदी और अमित शाह ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अब वो सब मंत्री, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बन चुके हैं।”

मुस्लिम आरक्षण को लेकर फिर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा, पुरानी वीडियो का जिक्र कर साधा निशाना

पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा में कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के शहजादे का एक वीडियो देखा है। ये बात बहुत गंभीर है, मेरी बात पर गौर कीजिए। मैं मीडिया वालों से खास कहता हूं, जिन मीडिया वालों ने, जिन इकोसिस्टम ने, ये घोर संप्रदायवादी लोगों की चमड़ी बचाने का काम किया है। वो भी जरा कान खोलकर सुन लें, ये वीडियो 11-12 साल पुराना है। इस वीडियो में कांग्रेस के शहजादे खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देगी।

हारे हुए चुनाव में बने रहने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं केजरीवाल : भाजपा

आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि हारे हुए चुनाव में बने रहने के लिए वह (आप) कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं और अगर आने वाले समय में दिल्ली के सीएम के साथ कुछ होता है तो इसके इकलौते जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल स्वयं होंगे। भाजपा ने दिल्ली पुलिस से अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने का भी आग्रह किया है।

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग से की असम के सीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

असम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सामागुरी विधानसभा सीट से विधायक रकीबुल हुसैन ने वरिष्ठ भाजपा नेता और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी “असम में 40 बांग्लादेशी विधायक” के लिए तीखा हमला बोला है। हुसैन ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद धारण करने के बावजूद, हिमंत बिस्वा सरमा सिर्फ कुछ वोट पाने के लिए चुनावी रैलियों में असंवैधानिक बातें कह रहे हैं।” उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा की आलोचना की और चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मुझ पर लगे झूठे आरोपों के कारण मेरा बेटा भारी मतों से जीतेगा: बृजभूषण

निवर्तमान सांसद बृज भूषणशरण सिंह ने सोमवार को कहा कि महिला पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के झूठे आरोपों के कारण उनके बेटे करण भूषण सिंह को इस चुनाव में भारी बहुमत मिलेगा। मतदान के बीच कैसरगंज में पत्रकारों से बात करते हुए बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “उन पर लगे झूठे आरोपों के कारण करण को अधिक वोट मिलेंगे। कैसरगंज में केवल एक ही मुद्दा है, वह है बृजभूषण सिंह।”

नाना पटोले का सीएम योगी को लेकर विवादित बयान, बोले- ‘सीता को चुराने भगवा कपड़े में आया था रावण’

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले फिर चर्चा में हैं। इस बार नाना पटोले ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह (सीएम योगी) अपने आप को संत बताते हैं और भगवा कपड़े पहनते हैं। सीता जी को जब रावण चुराने आया था तब वह भी भगवा कपड़ा पहन कर आया था। भगवा पहनकर गलत नीतियों का समर्थन करना गलत है।

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

45 seconds ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

3 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

11 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

18 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

24 minutes ago

NEET PG 2027: अब पर्सेंटाइल का झंझट खत्म! नीट पीजी 2027 में ऑल इंडिया रैंक से तय होंगे दाखिले, जानें क्या बदला

NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…

25 minutes ago