देश

PM मोदी काशी में करीब 25 हजार महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद, योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई (मंगलवार) को काशी में करीब 25 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे. डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्‍वविद्यालय में नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने बताया कि पीएम मोदी ने स्वयं इच्छा जाहिर की है कि वह मातृशक्ति से संवाद करना चाहते हैं. यह कार्यक्रम महिलाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षिकाएं, एनजीओ संचालित करने वाली बहनें शामिल होंगी. कार्यक्रम में करीब 25 हजार महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि इसमें संचालन, मंच, व्यवस्था समेत संपूर्ण दायित्व मातृशक्ति ही संभालेंगी.

PM  मोदी के साथ  योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री अपने क्षेत्र में विशेष काम कर रहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की खास महिलाओं और भाजपा की महिला पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में लघु भारत का स्वरूप भी देखने को मिलेगा. मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे.

प्रधानमंत्री का नारी शक्ति से संवाद करने की योजना

पीएम दो दिवादीय यात्रा पर 21 मई को काशी पहुंचेंगे और 22 मई की सुबह वहां से रवाना होंगे. प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद एक सप्ताह के अंतराल में दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं. यह कार्यक्रम खुद प्रधानमंत्री के नारी शक्ति से संवाद करने की इच्‍छा जाहिर करने पर आयोजित किया जा रहा है. समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है.

मंच का संचालन मातृ शक्ति के कंधे पर होगा

नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी की अगवानी, मंच संचालन, व्यवस्था समेत संपूर्ण दायित्व मातृ शक्ति के कंधे पर ही है. पंडाल में मिनी भारत का स्वरूप भी दिखाई देगा. वाराणसी में रहने वाली मराठी, बंगाली, दक्षिण भारतीय महिलाएं अपने अलग-अलग परिधान में दिखेंगी. इनमें डॉक्टर, शिक्षिका, गृहिणी, अधिवक्ता, खिलाड़ी, व्यापारी समेत सभी वर्ग की महिलाएं भी शामिल रहेंगी. कार्यक्रम की तैयारियों को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से अंतिम रूप दिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago