Delhi Blast Case: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी. इस मामले की जांच NIA कर रही है और अब इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. सूत्रों की माने तो धमाके से पहले आतंकियों के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद हुआ था. यह झगड़ा डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच हुआ था.
डॉ. मुजम्मिल ने मॉड्यूल के सामने दो शर्तें रखी थीं या तो पैसा वापस करो या फिर सारा सामान उसके पास रख दो. मॉड्यूल ने दूसरा विकल्प चुना और विस्फोटक से जुड़ा सामान मुजम्मिल के पास रखवाया गया. बाद में 9 नवंबर को गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर यह सामान बरामद हुआ.
विवाद सुलझाने के लिए उमर ने सिग्नल ऐप पर एक ग्रुप बनाया था जिसमें मुजम्मिल, आदिल, मुफ़्फर और इरफ़ान को जोड़ा गया लेकिन झगड़ा खत्म नहीं हुआ. जांच में सामने आया कि मुजम्मिल ने एजेंसी के सामने कबूल किया कि साल 2023 में ही दिल्ली और कई शहरों में ब्लास्ट की साजिश रची गई थी. दो साल से विस्फोटक जुटाने की तैयारी चल रही थी. अमोनियम नाइट्रेट और यूरिया खरीदने की जिम्मेदारी मुजम्मिल की थी. उसने गुरुग्राम से 26 क्विंटल NPK खाद खरीदी थी.
इस खाद को विस्फोटक में बदलने की जिम्मेदारी डॉ. उमर मोहम्मद को दी गई थी. उमर को ही केमिकल, रिमोट और डिवाइस अरेंज करने का काम सौंपा गया था. जांच में यह भी सामने आया कि ब्लास्ट के लिए सेल्फ फंडिंग की गई थी.
ये भी पढ़ें-क्या गोरखपुर में हो सकता है बड़ा हादसा, आखिर क्यों नहीं बुझ पा रही ये आग?
डॉ. मुजम्मिल ने 5 लाख रुपये, डॉ. आदिल अहमद राथर ने 8 लाख, डॉ. मुफ़्फर अहमद राथर ने 6 लाख, डॉ. उमर ने 2 लाख और डॉ. शाहीना शाहिद ने 5 लाख रुपये दिए. कुल 26 लाख रुपये कैश में जमा कर डॉ. उमर को सौंपे गए थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…