देश

दिल्ली में DDA Flat के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, बुकिंग अमाउंट और लोकेशन के बारे में जानिए

दिल्ली में अपना घर होना तकरीबन सभी का सपना होता है और ऐसे में अगर आप भी अपने लिए घर की तलाश कर रहे हैं. तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आयी है. दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा बुधवार को 5000 फ्लैटों के लिए स्कीम जारी की गई है. बता दें कि इस स्कीम में घर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलने वाले हैं. इसके अलावा DDA ने कई प्रस्तावों को भी इस बार मंजूरी दे दी है, जिनमे सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के रेडेवेलोपमेंट के लिए स्वामियों/आवंटियों को पैकेज की सुविधा देने का निर्णय भी शामिल हो गया है.

DDA के 5540 फ्लैटों के लिए 10 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

इस स्कीम के तहत शुक्रवार यानि आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है और DDA के 5540 फ्लैटों के लिए 10 जुलाई तक आप आवेदन किए जा सकते हैं. वहीं, डीडीए द्वारा योजना में जसोला के 40 HIG, द्वारका और नरेला के 200-200 MIG, नरेला के 900 EWS, सिरसपुर, लोक नायक पुरम, रोहिणी और नरेला के 4400 LIG फ्लैट को शामिल किया है.

ये भी पढ़ें:PAN-AADHAR लिंक कराने का आखिरी मौका आज, नहीं कराया तो होगा भारी नुकसान

डीडीए की साइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जरुरी

इतना ही नहीं DDA ने जसोला के HIG फ्लैटों की कीमत सीधा 2.08 से 2.18 करोड़, द्वारका के MIG फ्लैटों की कीमत 1.25 से 1.35 करोड़, नरेला के एमआईजी फ्लैटों की कीमत एक करोड़, नरेला और रोहिणी में LIG फ्लैटों की कीमत 15 लाख रुपये, सिरसपुर में LIG फ्लैटों की कीमत 17 लाख, नरेला के ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत 10 से 13 लाख, लोकनायक पुरम में LIG फ्लैटों की कीमत 30 लाख तय की गयी है. हालांकि, देखा जाए तो बुकिंग के लिए DDA की साइट http://www.dda.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा और इस साइट पर एक लिंक उपलब्ध होगा और उस पर आप क्लिक करके अपना रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago