खेल

AUS vs ENG: एशेज के बीच ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुए नाथन लियोन

AUS vs ENG Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन दाईं पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वह गुरुवार को दूसरे दिन के खेल के दौरान चाय के सत्र के बाद फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्होंने इससे पहले जैक क्राउली को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई थी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल के दौरान एक बयान जारी कर बताया कि लियोन को चोट थोड़ी गंभीर है. इस बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया कि वह कितने समय तक बाहर रहेंगे. इसमें बताया गया कि मैच के समाप्त होने के बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी और सीरीज के बचे हुए मैचों में उनकी उपलब्धता के बारे में फैसला इस मुकाबले के बाद होगा.

लियोन की चोट से लगा टीम को झटका

लियोन शुक्रवार को बैसाखी के सहारे लॉर्ड्स पहुंचे और दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी उन्हें सांत्वना दी. लियोन के चोटिल होने से इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ तीन विशेषज्ञ गेंदबाज बच गये हैं. टीम में हरफनमौला कैमरून ग्रीन भी है जो मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करते हैं. टीम के पास ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे पार्ट टाइम स्पिनर का विकल्प है. लियोन अगर अगले टेस्ट मैच से पहले चोट से नहीं उबरे में टीम में 22 साल के टॉड मर्फी को मौका मिल सकती है. उन्होंने भारत के खिलाफ डेब्यू सीरीज में 14 विकेट लिए थे.

ये भी पढ़ें: Asian Kabaddi Championship 2023: भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में ईरान को हराकर 8वीं बार खिताब पर किया कब्जा

तीसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया को बढ़त

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के शतक की बदौलत पहली पारी में 416 रन बनाए थे. वहीं जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 325 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड की तरफ से डकेट ने शानदार पारी खेलते हुए 98 रन बनाए. हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए. वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क ने तीन, हेजलवुड और हेड ने 2-2 विकेट लिए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

29 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago