रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी व नीता अंबानी
Reliance AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक (AGM) सोमवार को हुई, जिसे चेयरमैन मुकेश अंबानी ने संबोधित किया. मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी के लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त को दिए भाषण के साथ-साथ चंद्रयान-3 की सफलता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश तेजी से आर्थिक तरक्की कर रहा है. उम्मीद है कि साल 2047 तक भारत पूर्ण रूप से विकसित देश बन जाएगा. इस दौरान मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए.
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5G अक्टूबर के लास्ट में रोलआउट करने की शुरूआत की जाएगी और इसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में 85 फीसदी 5G सर्विस है, जो एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि जियो एयर फाइबर (Jio AirFibre) गणेश चतुर्थी (19 सितंबर) को लॉन्च होगा. वहीं Reliance AGM 2023 को संबोधित करते हुए अंबानी ने बोर्ड में महत्वपूर्ण बदलावों का ऐलान भी किया.
रेगुलेटर को दी गई जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है. यानी नई पीढ़ी अब बड़ी भूमिका में नजर आएगी. शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के साथ ही यह नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी. साथ ही नीता अंबानी बोर्ड से अलग होंगी. वहीं 46वीं वार्षिक बैठक में मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी में कुल 3.9 लाख ऑन रोल कर्मचारी हैं.
वहीं ईशा अंबानी ने कहा कि हमने 3300 से ज्यादा रिटेल स्टोर ओपन किए हैं, जिसके बाद कुल स्टोर्स की संख्या 18040 हो गई है. उन्होंने बताया कि इसमें से दो तिहाई रिटेल स्टोर्स टायर 2, टायर 3 और अन्य छोटे शहरों में हैं.
ईशा अंबानी ने कहा कि हमने भारतीय उपभोक्ताओं को किफायती कीमतों पर विश्व स्तरीय उत्पाद उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ पिछले साल की एजीएम में अपने एफएमसीजी व्यवसाय के लॉन्च की घोषणा की थी. इस व्यवसाय ने कई ब्रांड और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से कई श्रेणियों में प्रवेश करके एक मजबूत शुरुआत की. हमारे एफएमसीजी व्यवसाय का एक प्रमुख स्तंभ सदियों पुराने ब्रांड के वादे को बरकरार रखते हुए आज के भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भारतीय ब्रांड्स को समकालीन बनाना है. हमने कैंपा कोला और लोटस जैसे कई ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है.
-भारत एक्सप्रेस
Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…
Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…
रीवा-सीधी सीमा की छुहिया घाटी में मंगलवार को बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर…
Indore Illegal Abortion Kits: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गर्भपात किट का जखीरा…
MP News: मध्य प्रदेश के डबरा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो…
INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…