स्वामी प्रसाद मौर्य
UP Politics: अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदू और ब्राह्मणों को लेकर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा है कि हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं…ये सिर्फ ब्राह्मणवाद की साजिश है.
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या लगातार कई महीनों से हिंदू धर्म और धर्म ग्रंथों को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं. इससे पहले तो उन्होंने रामचरितमानस को लेकर भी विवादित बयान दिया था, जिससे उनकी जमकर आलोचना हुई थी तो वहीं हाल ही में उनके ऊपर जूता फेंका गया था, जिसको लेकर उन्होंने भाजपा पर ही आरोप लगाया था, हालांकि भाजपा सांसद उनकी बेटी संघमित्रा मौर्या ने इस मामले में अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्या को ही घेरा था और इस पूरे मामलो को पब्लिसिटी स्टंट बताया था और जमकर निन्दा भी की थी. तो वहीं अब उनका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Ghosi By-Election 2023: “जेल जाएंगे अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल…अब कोई यादव नहीं बनेगा CM”, ओपी राजभर ने साधा निशाना
स्वामी प्रसाद मौर्य का वीडियो ट्विटर (एक्स) पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदू के साथ ही ब्राह्मणों पर भी निशाना साधते हुए दिखाई और सुनाई दे रहे हैं. वह कह रहे हैं कि, ” ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है.” इसके बाद वह कहते हैं कि, हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है. “सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है. अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है…” तो वहीं उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन पर लगातार निशाना साध रहे हैं और स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान की जमकर आलोचना की जा रही है. बयान के बाद सियासत भी गरमा गई है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान के बाद सपा को लोकसभा चुनाव के दौरान भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…