दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने अनवर उल हक काकर
Pakistan power crisis: पाकिस्तान में बीते कुछ समय से बिजली के बढ़ते दामों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. इसके चलते देश के कई बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. इस बीच हाल ही में पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने अनवर उल हक काकर आपात बैठक बुलाई. इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को 2 दिनों के अंदर ही बिजली के बिलों में कटौती करने का निर्देश दिया है. बता दें इस समय पाकिस्तान के मुल्तान, लाहौर और कराची समेत कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. हालात और ज्यादा खराब न हो, इसको देखते हुए कार्यवाहक प्रधानमंत्री काकर ने आपातकालीन बैठक बुलाकर यह निर्देश दिए हैं.
बैठक में पीएम काकर ने कहा कि, “हम जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे देश को नुकसान हो. हम ऐसे उपाय करेंगे जिससे राष्ट्रीय खजाने पर और बोझ नहीं पड़ेगा और उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा. उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि जब लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़े, उच्च रैंक के अधिकारी और प्रधानमंत्री लोगों द्वारा भुगतान किए गए करों के साथ मुफ्त बिजली का उपभोग करना जारी रखें.”
इस पूरे मामले को लेकर पीएमओ की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि संबंधित विभागों और मंत्रालयों के उन अधिकारियों को विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया है, जो मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं. पीएम आवास और सचिवालय में बिजली की खपत कम करने का संकल्प लेते हुए पीएम काकर ने कहा कि, “मैं आम आदमी का प्रतिनिधित्व करता हूं. इसके लिए अगर मेरे कमरे में एयर कंडीशनर (AC) बंद करना पड़े, तो कर दिया जाए. बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के दूसरे दौर क बैठक सोमवार को होनी है.
पीएम काकर ने सोमवार को होने वाली बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि, “वह प्रांतीय मुख्यमंत्रियों के साथ जुलाई के लिए अत्यधिक विधेयकों और ऊर्जा संरक्षण के उपायों के कार्यान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे. PMO ने कहा कि उन्होंने बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली वितरण कंपनियों से रोडमैप की मांग की है. इसके अलावा काकर ने संबंधित अधिकारियों को बिजली क्षेत्र में सुधारों के लिए जल्द से जल्द एक योजना बनाने के निर्देश दिए हैं.
Pakistan power crisis, Pakistan power problem, Anwar Ul Haq Kakar, Pakistan interim prime minister, Pakistan news, World News In Hindi, International News, पाकिस्तान बिजली संकट,
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…