देश

Weather Update: प्रचंड गर्मी से मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी, कहा- अगले…

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, भीषण गर्मी से उत्तर भारत में शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम के बदलाव के कारण कई राज्यों में ठंडक, बादल छाने और बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान (Temprature) में गिरावट आएगी.

Temprature में आ सकती है गिरावट

शनिवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना है. अधिकतम तापमान (Temprature) 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. 15 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इस दिन गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

दिल्ली में अभी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, लेकिन यहां भी तापमान में गिरावट की संभावना है. 15 या 16 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. साथ ही कुछ इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश का अनुमान है.

16 और 17 जून को हो सकती है बारिश

आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि 16 और 17 जून को उत्तर भारत के अधिकांश भागों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जिससे मौसम की स्थिति में और सुधार होगा. हालांकि, राहत की उम्मीद के बावजूद आईएमडी ने कई अलर्ट जारी किए हैं. लगातार गर्मी और संभावित आंधी-तूफान के कारण पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर! पारा 48 Degree के पार, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

राजस्थान में शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था. इस बीच, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए सप्ताह भर के लिए ऑरेंज अलर्ट पर हैं. मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने, अत्यधिक गर्मी के दौरान घर के अंदर रहने, पानी पीते रहने तथा आधिकारिक मौसम अपडेट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

13 minutes ago

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

51 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

1 hour ago