देश

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: 26 जनवरी से पहले बब्बर खालसा के 4 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में RDX बरामद

पंजाब पुलिस ने 26 जनवरी से ठीक पहले आतंकियों के एक बहुत बड़े और खतरनाक मंसूबे पर पानी फेर दिया है. होशियारपुर में हुई एक ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों के पास से करीब ढाई किलो आरडीएक्स (RDX) से भरा आईईडी बरामद हुआ है, जिससे गणतंत्र दिवस के जश्न में खलल डालने की बड़ी साजिश रची गई थी.

बब्बर खालसा का नेटवर्क

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ये चारों आतंकी महज मोहरे थे, जिनकी डोर सात समंदर पार अमेरिका में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हैंडलरों के हाथ में थी. गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है. ये सभी एसबीएस नगर के रहने वाले हैं.

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अमेरिका में बैठे इन आकाओं को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का पूरा समर्थन मिल रहा था. आईएसआई ही इन आतंकियों तक विस्फोटक और हथियार पहुंचाने का काम कर रही थी.

गणतंत्र दिवस पर हमले का प्लान

पुलिस के मुताबिक, बरामद किया गया 2.5 किलो आरडीएक्स इतना शक्तिशाली था कि यह किसी बड़े इलाके में भारी तबाही मचा सकता था. पूछताछ में संकेत मिले हैं कि इन आतंकियों को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के दौरान किसी भीड़भाड़ वाली जगह या किसी खास ‘टारगेट’ पर हमला करने का आदेश दिया गया था. पुलिस ने इनके पास से विस्फोटक के अलावा दो पिस्तौल भी बरामद की हैं, जिससे साफ है कि ये किसी भी हद तक जाने को तैयार थे.

पुलिस की सतर्कता ने बचाया

होशियारपुर पुलिस और जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस (CI) की टीमों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया. एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि इन संदिग्धों की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी. जैसे ही इनके पास विस्फोटक होने की पुष्टि हुई, घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया गया.

फिलहाल, पुलिस इन चारों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पंजाब में इनके और कितने साथी छिपे हुए हैं और हथियारों की अगली खेप कहाँ आने वाली थी. पुलिस का कहना है कि वे इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेंगे ताकि पंजाब की शांति को भंग करने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके.

ये भी पढ़ें: महिला का एक झूठा वीडियो और उजड़ गया हसंता-खेलता परिवार, CCTV ने खोली पोल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

40 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago