15 दिसंबर को हुए अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नगर निगम और पीपीए के चुनाव का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है. भाजपा ने इस चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल की है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए बोले निरंतर काम का करने का संकल्प और मजबूत हुआ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट पर जनता का आभार जताते हुए लिखा, ‘अरुणाचल प्रदेश की जनता ने सुशासन की राजनीति के प्रति अपना अटूट समर्थन दिखाया है!’
पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं अरुणाचल प्रदेश की जनता का भाजपा के प्रति उनके स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ. इससे राज्य के परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य करते रहने का हमारा संकल्प और भी मजबूत हुआ है.’
इसी क्रम में उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूँ, जिन्होंने जनता के बीच अथक परिश्रम किया.
आंकड़ों के अनुसार, ईटानगर नगर निगम (IMC) की कुल 20 सीटों में से भाजपा ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 3 सीटें मिलीं, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया. एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई. ईटानगर में भाजपा की इस जीत को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की स्थिति को मजबूत करने वाली बड़ी सफलता माना जा रहा है.
गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव ईवीएम के जरिए कराए गए थे, जबकि 186 जिला परिषद और 1,947 ग्राम पंचायत सीटों के लिए मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न हुआ.
ये भी पढ़ें: ईटानगर में नगर निगम चुनाव में BJP की शानदार जीत पर, अमित शाह ने जताई खुशी, जनता का किया धन्यवाद
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…