15 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नगर निगम और पीपीए के चुनाव हुए, जिसका रिजल्ट हालही में जारी किया गया. इस चुनाव में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की. इस अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश की जनता को उनके समर्थन के लिए आभार जताया.
समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद: Amit Shah
इस जीत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए अरुणाचल की जनता को धन्यवाद किया. अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अरुणाचल प्रदेश के हमारे भाई-बहनों को स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को दिए गए उनके जबरदस्त समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आपका स्नेह ही हमें आपकी बेहतर सेवा करने के लिए प्रेरित करता है.’
Gratitude to our sisters and brothers of Arunachal Pradesh for their overwhelming support for the BJP in the local body polls. It is your affection for PM Shri @narendramodi Ji that emboldens our resolve to serve you better.
My heartfelt congratulations to the CM of Arunachal…
— Amit Shah (@AmitShah) December 21, 2025
अमित साह ने आगे लिखा कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @PemaKhanduBJP जी, राज्य भाजपा अध्यक्ष श्री @KalingMoyongBJP जी और कार्यकर्ताओं को मोदी जी के विकास के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हार्दिक बधाई.
ईटानगर में भाजपा का दबदबा
साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, ईटानगर नगर निगम (IMC) की 20 में से भाजपा ने 14 सीटों पर अपना नाम दर्ज किया. वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 3 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 2 सीटें मिली हैं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। ईटानगर में मिली इस जीत को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
बात दें कि नगर निकाय का ये चुनाव ईवीएम (EVM) के माध्यम से हुआ था. वहीं, 186 जिला परिषद और 1,947 ग्राम पंचायत सीटों के लिए मतदान बैलट पेपर से हुआ था.
ये भी पढ़ें: बिहार के बाद महाराष्ट्र ‘टेकओवर’: BJP की जीत, कांग्रेस को ढाल; बाकी सबका चिंतन; क्या कहते हैं आंकड़े?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

