दुनिया

पीएम मोदी ने कहा- 2030 तक भारत-कनाडा के बीच 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य, रिश्ते और मज़बूत करने पर ज़ोर

Modi-Karni meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोहान्सबर्ग में जी20 समिट के दौरान अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय ट्रेड के लिए 2030 तक 50 बिलियन डॉलर का टारगेट रखा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई. कनाडा के प्राइम मिनिस्टर मार्क कार्नी के साथ मीटिंग बहुत अच्छी रही. हमने कनाडा की मेजबानी में हुए जी7 समिट के दौरान हुई हमारी पिछली मीटिंग के बाद से हमारे आपसी रिश्तों में आई तेजी की तारीफ़ की. हम आने वाले महीनों में अपने रिश्तों को और आगे बढ़ाने पर सहमत हुए, खासकर ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, एनर्जी और एजुकेशन में.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और कनाडा में व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने की बहुत संभावना है.

उन्होंने कहा, “हमने द्विपक्षीय व्यापार के लिए 2030 तक 50 बिलियन डॉलर का टारगेट रखा है. कैनेडियन पेंशन फंड भी भारतीय कंपनियों में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश डिफेंस और स्पेस सेक्टर में सहयोग की संभावनाओं को अनलॉक करने और जल्द ही फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं. मीटिंग के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और दूसरे अधिकारी मौजूद थे.

बता दें कि जून की शुरुआत में पीएम मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में जी7 समिट के दौरान अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी से मुलाकात की, जो तनावपूर्ण रिश्तों को फिर से ठीक करने के मकसद से एक जरूरी द्विपक्षीय बैठक थी. इस नए जुड़ाव के बाद नए हाई कमिश्नरों की नियुक्ति हुई. क्रिस्टोफर कूटर को नई दिल्ली में कनाडा का दूत और दिनेश के पटनायक को ओटावा में भारत का हाई कमिश्नर बनाया गया.

ये भी पढ़ें- ‘संस्थागत सुधार अब ऑप्शनल नहीं जरूरी है,’ IBSA की तस्वीरें पोस्ट कर पीएम मोदी ने बताया, ‘हमारा रिश्ता दिल से जुड़ा’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago