मेरठ में मधुमक्खियों के हमले से रिटायर्ड जेई की मौत, 20 घायल…जान बचाकर भागे लोग
मेरठ जिले में मधुमक्खियों के अटैक में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. रोज की तरह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी घूमने बुजुर्ग को मधुमक्खियों ने घेरकर बुरी तरह से काटा, जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं अन्य 20 लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए.





