देश

रिशुश्री टेंडर घोटाले में सुधाकर सिंह का बड़ा हमला, बोले- दीपक कुमार और आनंद किशोर की सरपरस्ती में हुआ खेल, कोर्ट की निगरानी में हो जांच

Rishu Shri Tender Scam Bihar: बिहार की राजनीति में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने टेंडर बम फोड़ दिया है. उन्होंने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें रिशु श्री टेंडर मामले को लेकर बिहार सरकार से लेकर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये.

सांसद सुधाकर सिंह ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर सहित 9 आईएएस अधिकारियों पर जमकर टेंडर लूटपाट करने का आरोप लगाया. उन्होंने आनंद किशोर को सबसे बड़ा माफिया करार दिया.

क्या लगाये हैं आरोप?

बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा विभाग में घोटाले आनंद किशोर के कार्यकाल में शुरु हुए. जिसके बाद पिछले 10 सालों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई.

उन्होंने कहा कि टेंडर माफिया रिशु श्री को सबसे पहला टेंडर भी आनंद किशोर ने ही दिया था. जैसे बिहार में पहले टॉपर घोटाला हुआ, वैसा ही कुछ इस बार भी सामने आया है. कई गड़बड़ियों की शिकायतें इस साल भी हुई हैं.

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने दावा किया कि आनंद किशोर सबसे बड़ा माफिया है. जिसमें कई और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.

सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव दीपक कुमार को भी घोटालेबाज ठहरा दिया. उन्होंने दीपक कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भी आनंद किशोर को इन घोटालों में सहयोग दे रहे हैं. इसमें बिहार के कुल 9 आईएएस भी शामिल हैं.

बक्सर सांसद ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिये. तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पायेगा.

बिहार टेंडर घोटाला: ठेकेदार रिशु श्री के इर्द-गिर्द घूमती है पूरी कहानी

बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले की कहानी ठेकेदार रिशु श्री के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. इस मामले की शुरुआत साल 2023 के आसपास हुई थी, जब एक एफआईआर के जरिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और अनियमितताओं की बात सामने आई. इसके बाद मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ गया और प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने टेंडर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के कई ठिकानों पर छापेमारी की.

इन छापेमारियों के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए. जांच एजेंसियों को संदेह हुआ कि इस पूरे खेल में ठेकेदार रिशु श्री की कंपनियों और कुछ बड़े अधिकारियों की भूमिका हो सकती है. इसके बाद मामले की विस्तृत जांच की सिफारिश की गई.

ईडी के इनपुट के आधार पर विशेष निगरानी इकाई यानी एसवीयू ने 30 अप्रैल 2025 को ठेकेदार रिशु श्री, आईएएस संजीव हंस और अन्य लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया. रिशु श्री पर आरोप है कि उसने अफसरों के साथ मिलीभगत कर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया और करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की.

जांच में यह भी सामने आया कि रिशु श्री महज 7 से 8 साल में ही अकूत संपत्ति का मालिक बन गया. आरोप है कि टेंडर में फर्जीवाड़े और अनियमितताओं के जरिए कमाए गए पैसों से उसने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पटना और बिहार के अलग-अलग इलाकों में बड़ी संख्या में संपत्तियां खड़ी कीं.

रिशु श्री ऐसे हुआ गिरफ्तार

इस मामले में 27 मई को पटना के मीठापुर स्थित रिशु श्री के ठिकानों पर एसवीयू ने छापेमारी की थी. रेड के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए. इसके बाद रिशु श्री को गिरफ्तार कर लिया गया.

जांच के दायरे में कई अफसर भी आए. दो आईएएस अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा और योगेश कुमार को टेंडर प्रभावित करने और रिश्वत से जुड़े आरोपों में निलंबित कर दिया गया. आरोप है कि ये अधिकारी रिशु श्री के खर्चे पर विदेश यात्रा पर गए थे.

ये भी पढ़ें- अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

अभिलाषा कुमारी शर्मा और रिशु श्री के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट से यह भी जानकारी सामने आई कि बीएमएसआईसीएल के एमडी रहे धर्मेंद्र सिंह ने भी कई विदेश यात्राएं की थीं. आरोप है कि इन यात्राओं के बाद रिशु श्री की कंपनी को टेंडर मिला. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि टेंडर प्रक्रिया में किस स्तर पर और किन-किन लोगों की मिलीभगत से यह पूरा खेल किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

12 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

15 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

28 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

38 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

51 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

53 minutes ago