उत्तर प्रदेश

UP: पूर्व डिप्टी CM डॉ. दिनेश शर्मा बोले- बच्चों को दें दादा-दादी की सीख, संस्कारों से होगा राष्ट्र निर्माण

UP News: सांसद रत्न सम्मान से सम्मानित राज्य सभा के सांसद और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ, दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) ने कहा कि बच्चों में और किशोर छात्र छात्राओं में अपनी मातृभूमि तथा संस्कृति के प्रति गौरव बोध कराने के लिए उनको बचपन में नाना नानी और दादा दादी की देखरेख में रखना जरूरी होता है. दादा दादी की कहानी छोटे बच्चों के मस्तिष्क में घर कर जाती है और वह उसको स्मरण रखते हैं संस्कार और संस्कृति से उनका जुड़ाव हो जाता है.

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि आज जन्म दिन पर केक काटने की संस्कृति की जगह दीप जला कर माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ईश्वर आराधना करके गौरवबोध कराना चाहिए. विद्यार्थियों को देश का उत्कृष्ट नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षकों व अभिभावको पर है. सांसद डॉ, शर्मा नोएडा के जे, पी, पब्लिक स्कूल में लगभग 12 अन्य स्कूलों के प्रतिभागी छात्रों के मध्य संयुक्त राष्ट्र संघ की विभिन्न समितियां की क्रियाविधि पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे.

शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को बताया अहम

उन्होंने कहा कि आज भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. संपूर्ण विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में लगातार इस वर्ष भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नाम चयनित होना देश के लिए गर्व की बात है. विद्यार्थियों से उन्होंने आग्रह किया कि डॉ, ए, पी, जे अब्दुल कलाम साहब की तरह बड़ा सपना देखे और उसको पूरा करने के लिए जुनून के साथ जुट जाए जब तक उस सपने को पूरा नहीं कर ले, तब तक चैन से नहीं बैठें.

डॉ शर्मा ने प्रतिभा पलायन रोकने का आवाहन किया उन्होंने बच्चों से कहा की विदेश में जो संभावनाएं दिखाई दे रही थी अब वह सब भारतवर्ष में प्राप्त हो चुकी है. आज सैकड़ो देश के बच्चे भारतवर्ष में शिक्षा लेने के लिए आ रहे हैं और भारत विकसित राष्ट्र की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है. मेक इन इंडिया स्टार्टअप इंडिया डिजिटल इंडिया ऐसे तमाम कार्यक्रम नवयुवकों को न केवल रोजगार दे रहे हैं बल्कि संपूर्ण विश्व में भारत की विशेषता का एक संदेश भी दे रहे हैं .

अंतरिक्ष में हमारे वैज्ञानिक नए शोध करने में सफल हो रहे हैं तो रक्षा क्षेत्र में हमने तमाम उपकरण स्वयं बनाए हैं भारत आत्मनिर्भर भारत के रूप में विश्व गुरु बने इस सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. कार्यक्रम में भारी संख्या में 12 नोएडा के 12 विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं अध्यापक और अभिभावकों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रेसिडेंट कमांडर डीजे सिंह ने की. इस अवसर पर प्रोफेसर सुनीत अवस्थी प्रधानाचार्य अंजलि मलिक तथा व्यवस्था प्रमुख वीरेन जी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: UP News: राजनीति में हर दिन हो रहा टकराव, ऑफिसर और नेता आमने सामने

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

34 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

34 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

38 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

53 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

55 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

1 hour ago