बर्धमान में भीषण हादसा.
पश्चिम बंगाल के बर्धमान में दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोग घायल हैं. सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक संयुक्त दास ने इसकी पुष्टि की है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी हुई एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. गंगा सागर में स्नान करके यात्री लौट रहे थे. बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी. यह दुर्घटना (Road Accident) पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना की खबर मिलने पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी अस्पताल पहुंचे.
यह भी पढ़ें- भारत का गुनहगार मोहम्मद फासी! पाक-नेपाल नेटवर्क के जरिए कर रहा था अर्थव्यवस्था पर हमला
इस बीच, पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक सायक दास ने बताया कि यह बस किसी तीर्थ यात्रा पर जा रही थी. इसी दौरान, रास्ते में बस का ट्रक के साथ एक्सीडेंट (Road Accident) हुआ. पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है. 35 लोग घायल हुए. कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक सायक दास के मुताबिक, सभी यात्री बिहार के निवासी हैं. बस में 5 बच्चों सहित 45 यात्री सवार थे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…