देश

अलास्का में Trump-Putin की मुलाकात, यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए ईमानदार प्रयास, जेलेंस्की की अनुपस्थिति में होगी वार्ता

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Trump-Putin) के बीच शुक्रवार को अलास्का में बैठक होने वाली है. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन (Russia–Ukraine) युद्ध की समाप्ति है. अगर यह बैठक अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहती है तो रूसी तेल के आयात की वजह से भारत पर अमेरिका के लगाए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ से बचा जा सकता है.

ट्रंप ने समझौता की होने की उम्मीद जताई

ट्रंप ने फॉक्स रेडियो को दिए इंटरव्यू में रूस के राष्ट्रपति के साथ समझौता होने की उम्मीद जताई है. वहीं, पुतिन ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए ट्रंप ईमानदार प्रयास कर रहे हैं.

अगर शिखर सम्मेलन के माध्यम से शांति समझौता होता है, तो भारत 27 अगस्त को लगाए जाने वाले तेल शुल्क से बच सकता है.

हालांकि, पुतिन-ट्रंप (Trump-Putin) के बीच होने वाली इस बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल नहीं हो रहे हैं.

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा था कि ट्रम्प-पुतिन वार्ता प्रगति का एक व्यवहार्य अवसर प्रस्तुत करती है, बशर्ते पुतिन यह साबित करने के लिए कदम उठाएं कि वह शांति के प्रति गंभीर हैं.

जेलेंस्की बेशक ट्रंप और पुतिन (Trump-Putin) के बीच होने वाली बैठक का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन, उन्होंने कहा है कि यूक्रेन से संबंधित हर चीज का निर्णय यूक्रेन की भागीदारी से ही लिया जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि अंतिम समझौता राष्ट्रपति जेलेंस्की और पुतिन को ही करना है. ट्रंप ने कहा है कि अलास्का में पुतिन के साथ होने वाली उनकी बैठक अगले दौर की बैठक की रूप रूपरेखा तय करेगी. अगली बैठक संभवतः अलास्का में ही होगी और इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल हो सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि दूसरे दौर की वार्ता ज्यादा अहम होगी. इसमें मेरे, रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति के अलावा कई यूरोपिय नेता भी शामिल हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-Shashi Tharoor को हिंदी में लिखने पर किया गया मजबूर, अंग्रेजी के जादूगर की नई चुनौती

ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और पोलैंड जैसे यूरोपीय देशों ने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रयास की सराहना की है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago