देश

राजू श्रीवास्तव के नाम पर कानपुर में सड़कों और पार्को के रखे जाएंगे नाम

कानपुर – कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव अब हम सबके बीच नहीं हैं. इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद से उनके फैंस बेहद दुखी है. सबको हंसाने वाले राजू  हम सबको रुला गए. स्टैंडअप कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव के लिए हम सबके दिल में बहुत प्यार और सम्मान है. राजू के प्रति इसी सम्मान और प्यार को जाहिर करते हुए कानपुर नगर निगम ने शहर की दो सड़को और एक पार्क का नाम दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम पर रखने का फैसला किया है. शहर के पार्षद  कमल शुक्ला बेबी, महेंद्र पांडे और सुनील कनौजिया ने दो सड़कों और एक पार्क का नाम दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा है.

राजू  श्रीवास्तव कानपुर के किदवई इलाके में रहते थे. यहां उनका पुशतैनी घर है. उनके घर के बाहर की सड़क औऱ  दूसरी स्वरूप नगर में भोलेश्वर मंदिर के पास वाली सड़क को राजू के नाम पर रखा जाएगा. जो पार्क अब राजू के नाम से जाना जाएगा वो उनके घर के पास में ही है.

पार्क में स्थापित होगी राजू की प्रतिमा

राजू श्रीवास्तव ने सालों तक हमें अपने जोक्स, और गजोधर भैय्या के किरदार से खूब हंसाया. उनकी बेमीसाल कॉमेडी अंदाज के लोग दीवाने थे. राजू भले ही अब हमारे बीच शारीरिक रुप में मौजूद नही हैं, लेकिन वो हम सब  के दिलों में मौजूद रहेंगे. सूत्रो के मुताबिक राजू के सम्मान में  केएमसी उनके नाम पर उनके घर के सामने स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा भी स्थापित करेगी.

मुंबई में आज रखी गई है शोक सभा

दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में 41 दिनों तक जिंदगी की जंंग लड़ने के बाद राजू ने 21 सितंबर को अंतिम सांस ली थी. आज मुंबई में उनके परिवार के लोगो ने इस्कॉन मंदिर में एक शोक सभा रखी है. इस शोक सभा में राजू के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा कॉमेडी और फिल्मी दुनिया के तमाम लोग शामिल हो रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago